Today Funny Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
आज के मजेदार जोक्स: भाभी जी की बात सुनकर पड़ोसी के उड़ गए होश, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
पड़ोसी भाभी जी भाई साहब नहीं दिख रहे हैं
भाभी- हमारा झगड़ा हो गया वो गार्डन मे हैं..
पड़ोसी- मैने देखा गार्डन मे तो नहीं हैं...
भाभी- खोद के देखा..?
भाभी जी की बात सुनकर पड़ोसी वहां से नौ दो ग्यारह हो गया
संता- अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाने की जरूरत पड़ी तो मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा
बंता- मतलब तुम मानते हो कि मेरे पास जीनियस का दिमाग है?
संता- नहीं, मुझे ऐसा दिमाग चाहिए जो पहले कभी यूज न हुआ हो।
Jokes: टीचर- इस वाक्य को अंग्रेजी में ट्रांसलेट करो, वसंत ने मुझे मुक्का मारा, संता ने दिया गजब का जवाब
बीवी ने पति को मैसेज किया - आपको पड़ोसन कैसी लगती है...?
बीवी को खुश करने के लिए पति ने रिप्लाई किया -
एकदम बंदरिया जैसी...!
बीवी - ठीक है तो आते समय मेरे लिए दो साड़ी लेते आना, नहीं तो ये मैसेज पड़ोसन को दिखा दूंगी...!
Jokes: लड़की ने फेसबुक पर लिखा- धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना, लड़के का कमेंट पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी...?
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है...?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति
आज सुबह ही मैंने आपके पति को बेची है...!