Most Funny Chutkule in Hindi: वर्तमान समय में हमारी जिंदगी इस रफ्तार से भाग रही है कि सेहतमंद रहना भी एक टास्क की तरह हो चुका है। इस भागमभाग जिंदगी में हम अपने लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में हम नियमित रूप से हंसते हैं, तो हमारी सेहत के लिए ये बेहद फायदेमंद हो सकता है। अगर हम हर दिन हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को टाल सकते हैं। इसके साथ ही मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। ऐसी स्थिति में आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर कहीं भी और कभी भी हंसा सकते हैं।
Funny Jokes: पति- आज खाना क्यों नहीं बनाया? पत्नी ने दिया मजेदार जवाब, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति- आज खाना क्यों नहीं बनाया?
पत्नी- गिर गई थी लग गई….
पति- कहां गिर गई थी और क्या लग गई थी ?
पत्नी- तकिये पर गिर गई थी
और आंख लग गई थी।
डॉक्टर- कल रात को क्या खाया था?
लड़का- बर्गर, पिज्जा और कोक...
डॉक्टर- देखो यह फेसबुक नहीं है सच बताओ....
लड़का- जी लौकी....
लड़की- मैं तुम्हारे प्यार में लुट गई, बर्बाद हो गई, बदनाम हो गई।
लड़का- तो डार्लिंग मैं कौन सा डॉक्टर या इंजीनियर बन गया हूं
टीचर- तुम आज लेट क्यों हो गईं?
लड़की- सर , एक लड़का मेरा पीछा कर रहा था
टीचर- पर ऐसे में तो तुम्हें जल्दी आना चाहिए था, फिर लेट कैसे हो गईं?
लड़की - सर, वो बहुत धीरे-धीरे चल रहा था।