{"_id":"5bd1a715bdec22696720d9cd","slug":"the-dumbest-criminals-of-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिलिए इन 10 महामूर्ख चोरों से, सदियों तक याद किए जाएंगे इनके कारनामे","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
मिलिए इन 10 महामूर्ख चोरों से, सदियों तक याद किए जाएंगे इनके कारनामे
फीचर टीम, अमर उजाला
Updated Fri, 26 Oct 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
aa
आज हम आपको ऐसे 10 गुनहगारों की लिस्ट पेश करेंगे जिनके कारनामें ऐसे रहे हैं कि सुनते ही आप भी लोटपोट हो जाएंगे। इसके बावजूद यह अपराधियों की श्रेणी में आते हैं। इस फेहरिस्त में 10 महामूर्ख शामिल हैं।
Trending Videos
man
इनमें सबसे ऊपर लोगन शॉलिस हैं। उनकी उम्र महज 19 साल है। शॉलिस ने खुद को ट्रैफिक अधिकारी बताते हुए सुबह के चार बजे ये चैक करना शुरु कर दिया कि कहीं लोग शराब पीकर तो कार नहीं चला रहे हैं। एक शख्स जब शॉलिस के नजदीक आया तो देखा कि शॉलिस खुद शराब के नशे में धुत था। बाद में पुलिस वालों ने मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर शॉलिस को धर लिया।
John Barling,
न्यू यॉर्क का 46 वर्षीय जॉन बार्लिंग खुद दारू पीकर अपने 10 वर्षीय बेटे से गाड़ी चलवा रहा था। जबकि छोटा बच्चा बमुश्किल ही स्टेरिंग के पार देख सकता था। फिर क्या था, किसी ने पुलिस को इनफॉर्म किया और बार्लिंग को पुलिस ने धर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
David Spurlock
एरिजोना के डेविज स्परलॉक को जेल से बाहर न जाने पर जेल हुई। दरअसल ड्रग आरोप में सजायाफ्ता मुजरिम स्परलॉक जब बरी हुआ तो इसने जेल से बाहर जाने के लिए मना कर दिया। जेल अधिकारियों ने जबरन इसे बाहर किया तो इसने कैदियों से भरी गाड़ी को चुरा लिया, मजबूरन पुलिस को इसे फिर से गिरफ्तार करना पड़ा।
विज्ञापन
84-year-old Carlton Weatherford
84 साल के इस बुजुर्गवार कार्लटन वेदरफोर्ड की जिंदगी में सब ठीक चल रहा था लेकिन पड़ोस के एक लड़के उम्र के इस पड़ाव में इसकी जिंदगी में आग लगा दी। लड़के ने बुजुर्ग आदमी के घर के सामने सड़क पर उपद्रव कर दिया। इस पर वेजरफोर्ड ने आव देखा न ताव और अपनी बालकनी से लड़के के ऊपर पेशाब भरी बाल्टी उड़ेल दी। पुलिस ने बुजुर्ग को हिरासत में ले लिया।