फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: एक बार 10 डॉक्टरों ने मिलकर एक बड़े हाथी का ऑपरेशन किया, पढ़िए मजेदार जोक्स

Fri, 21 Jul 2023 01:56 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 21 Jul 2023 01:56 PM IST
विज्ञापन
Teacher Student Majedar Jokes In Hindi read whatsapp chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

Funny Jokes: हम सभी के जीवन में हंसी का एक बड़ा महत्व है। हमारी मुस्कुराहट बड़ी से बड़ी समस्या को आसानी से पार करने में हमारी मदद करती है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो आपका मन प्रसन्न रहता है। मन प्रसन्न रहने से आपके मन से नकारात्मक ख्याल दूर चले जाते हैं। इसकी वजह से मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। वर्तमान समय में सेहतमंद रहने के लिए खुश रहना बहुत जरूरी है। हंसने में आप जोक्स और चुटकुलों की भी मदद ले सकते हैं। आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ स्पेशल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए पढ़ते हैं मजेदार चुटकुले और खिलखिला कर हंसते हैं।



एक आदमी अपने ससुराल गया...
सास ने सात दिन तक उसे... पालक का साग खिलाया...
फिर आठवें दिन सास ने पूछा - बेटा क्या खाओगे?
दामाद - आप बस खेत दिखा दो, मैं खुद चर आऊंगा...

Teacher Student Majedar Jokes In Hindi read whatsapp chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
एक बार 10 डॉक्टरों ने मिलकर एक बड़े हाथी का ऑपरेशन किया।
ऑपरेशन करने के बाद बड़े डॉक्टर ने कम्पाउंडर से कहा - देखो कोई औजार तो नहीं छूट गया पेट में।
कम्पाउंडर बोला - औजार तो सब हैं, लेकिन डॉक्टर सहाब नहीं दिखाई दे रहे।
Teacher Student Majedar Jokes In Hindi read whatsapp chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
टीटू- जानता है सगाई और शादी के बीच में थोड़ा समय क्यों रखा जाता है?
शौंटी - क्यों?
टीटू- ताकि कोई ये न कह सके कि मुझे दुर्घटना से बचने का मौका नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Teacher Student Majedar Jokes In Hindi read whatsapp chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर -  बताओ मंकी को हिंदी में क्या बोलते हैं?
स्टूडेंट - बंदर 
टीचर - किताब से देख कर बोला है न?
स्टूडेंट - नहीं, मैंने तो आपको देख कर बोला।
विज्ञापन
Teacher Student Majedar Jokes In Hindi read whatsapp chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
एक औरत ने पंडित जी से घर की खुशहाली का उपाय पूछा
पंडित जी: बेटी पहली रोटी गाय को खिलाया करो और आखिरी रोटी कुत्ते को,
औरत: पंडित जी मैं ऐसा ही करती हूं...
पहली रोटी खुद खाती हूं और आखिरी रोटी अपने पति को खिलाती हूं...
पंडित जी बेहोश हो गए
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed