Teacher Student Jokes: वर्तमान समय में काम के बढ़ते दबाव के कारण लोग तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसकी वजह से लोगों को कई तरह की बीमारियां अपना शिकार बना रही हैं। इसलिए हम सभी को हर दिन खुलकर हंसना बेहद जरूरी है। हंसी हमारे जीवन में खुशियां लाती हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें भी पढ़कर आप हंस सकते हैं।
जोक्स: टीचर- तुम्हारा फ्रेंड और तुम्हारी गर्लफ्रेंड डूब रहे हों, तो किसको बचाओगे? संता ने दिया गजब का जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीचर- संता, बताओ अगर तुम्हारा बेस्ट फ्रेंड और तुम्हारी गर्लफ्रेंड दोनों डूब रहे हों, तो तुम पहले किसको बचाओगे?
संता- डूब जाने दूंगा दोनों को... आखिर दोनों एक साथ कर क्या रहे थे।
पत्नी- तुम मुझे दो ऐसी बातें बोलो, जिनमें से एक को सुनकर मैं खुश हो जाऊं और दूसरी को सुनकर नाराज हो जाऊं।
पति- तुम मेरी जिंदगी हो और दूसरी बात लानत है ऐसी जिंदगी पर।
जोक्स: जज- तुमने पुलिस अधिकारी की जेब में जलती माचिस की तीली क्यों रखी? चोर ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब
कंजूस आदमी पंडित जी को कम पैसे देते हुए...
कोई ऐसा उपाय बताइए कि पैसा ही पैसा हो जाए...
पंडित जी- चिंता मत करो बालक एक ऐसा मंत्र बताउंगा जितनी बार बोलोगे उतनी बार धन की प्राप्ति होगी...
रोज किसी चौक-चौराहे पर जाओ और बोलो ''भगवान के नाम पर दे दे रे बाबा'।
मजेदार चुटकुले: इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था।
पति- अरे और कितनी देर लगाओगी?
पत्नी- चिल्ला क्यों रहे हो? आधे घंटे से कह रही हूं कि पांच मिनट में आ रही हूं। समझ में नहीं आता है क्या?