Funny Jokes: आज के समय में हर किसी के जीवन में तनाव और परेशानियां हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने में आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Jokes: मास्टर जी- तुम्हारे अंग्रेजी में इतने कम नंबर क्यों आये? पिंटू ने दिया मजेदार जोक्स
पापा- कितनी फ्रीक्वेंसी का भूकंप आया था।
बेटा- 7.9 का।
पापा- अरे वाह बेटा, आजकल तो भूकंप भी तेरे नंबर से ज्यादा आने लगे।
जो लोग कहते हैं कि हमारी
ऊपर तक पहुंच है...
उनके निवेदन है कि
कृप्या बारिश करवाएं।
टीचर (छात्र से)- बताओ हाथी और घोड़े में क्या फर्क होता है?
छात्र- सर घोड़े की एक तरफ दुम होती है और हाथी की दोनों तरफ।
एक दस साल का बच्चा बहुत ध्यान से
एक किताब पढ़ रहा था
जिसका टाइटल था, ‘बच्चों का पालन-पोषण कैसे करें?
मां- तुम इस किताब को क्यों पढ़ रहे हो?
बच्चा- मैं ये देखना चाहता हूं कि
मेरा पालन-पोषण ठीक से हो रहा है या नहीं।