फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो? टीटू ने दिया गजब का जवाब

Thu, 20 Jul 2023 05:54 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 20 Jul 2023 05:54 PM IST
विज्ञापन
Teacher student Jokes In Hindi Read Viral Funny Chutkule In Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

Funny Jokes: खुलकर हंसने से शरीर का इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। शरीर में इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है, तो हम बीमारियों से दूर रहते हैं। मेडिकल साइंस के मुताबिक, हंसने के दौरान शरीर में एंटी वायरल कोशिकाएं तेजी से बनती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। सिर्फ यही नहीं खुल कर हंसने से मानसिक तनाव भी कम होता है। हंसना-मुस्कुराना एक प्राकृतिक व्यायाम है। हंसने से हम शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहते हैं। सोशल मीडिया आए दिन नए-नए जोक्स वायरल होते रहते हैं, जो हंसने में काफी मदद करते हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे ही वायरल जोक्स, जिन्हें पढ़कर आपको हंसी जरूर आ जाएगी। 



टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो?
टीटू- क्योंकि पढ़ाई सिर्फ दो वजह से की जाती है।
पहला कारण है डर और दूसरा कारण शौक बिना वजह के 
शौक हम पालते नहीं और डरते तो हम किसी के बाप से नहीं।

Teacher student Jokes In Hindi Read Viral Funny Chutkule In Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू अपनी बीमारी लेकर डॉक्टर के पास गया, 
डॉक्टर- आपकी बीमारी की सही वजह मेरी समझ में नहीं आ रही, 
हो सकता है दारू पीने की वजह से ऐसा हो रहा हो, 
चिंटू - कोई बात नहीं डॉक्टर साहब, जब आपकी उतर जाएगी तो मैं दोबारा आ जाऊं
 
Teacher student Jokes In Hindi Read Viral Funny Chutkule In Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
15 साल का चिंटू अपने पापा के साथ एक होटल में गया.
पापा (वेटर से) - एक बियर और एक आइसक्रीम लाओ.
चिंटू- आइसक्रीम क्यों पापा, आप भी बियर लीजिए ना
उसके बाद होटल से घऱ तक चिंटू की सुताई चालू रही।
ये देखकर होटल का वेटर जोर जोर से हंसने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Teacher student Jokes In Hindi Read Viral Funny Chutkule In Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर: ‘हिम्मत ए मर्दा तो मदद ए खुदा’ का मतलब बताओ?
चिंटू: जो अपनी बीवी के सामने मर्द बनने की
कोशिश करता है, उसकी मदद फिर खुदा ही कर
सकता है…
चिंटू की बात सुनकर टीचर गुस्से से लाल हो गए।
टीचर को देखकर चिंटू क्लास से नौ दो ग्यारह हो गया।
विज्ञापन
Teacher student Jokes In Hindi Read Viral Funny Chutkule In Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
एक पागल आईने में
खुद को देख कर सोचने लगा..
यार इसको कहीं देखा है... 
काफी देर टेंशन में सोचने के बाद बोला,
धत्त तेरी की ये तो वही है जो उस दिन मेरे साथ.. बाल कटवा रहा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed