{"_id":"63a6c5b378011c14f016749b","slug":"teacher-student-funny-jokes-read-pappu-ke-majedar-chutkule-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Funny Jokes: टीचर- कल मैं सूरज पर लैक्चर देने जा रही हूं, क्लास मिस मत करना, पप्पू ने दिया हंसाने वाला जवाब","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
Funny Jokes: टीचर- कल मैं सूरज पर लैक्चर देने जा रही हूं, क्लास मिस मत करना, पप्पू ने दिया हंसाने वाला जवाब
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sat, 24 Dec 2022 02:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Funny Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, तो मन सरकारात्मक सोचता है और प्रसन्न रहते हैं। इसके साथ ही आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं। आज कल की भागमभाग जिंदगी में हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि काम के बढ़ते दबाव की वजह लोग तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पत्नी के जन्मदिन पर पति ने पूछा- तुम्हे क्या गिफ्ट चाहिए...?
पत्नी की इच्छा नयी कार लेने की थी, उसने
घुमा-फिराकर कहा - मुझे ऐसी चीज लेकर दो,
जिस पर मेरे सवार होते ही वो दो सेकेंड में 0 से 80 पर पहुंच जाए...!
शाम को ही पति ने उसे वजन करने वाला कांटा लाकर दे दिया...!
अब घर में युद्ध जैसा माहौल है...!
2 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
टीचर- कल मैं सूरज पर लेक्चर देने जा रही हूं, कोई भी क्लास मिस मत करना।
पप्पू- लेकिन मैं नहीं आ पाऊंगा मैम।
टीचर- क्यों?
पप्पू- मेरी मम्मी इतनी दूर जाने नहीं देगी।
3 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
बेटा- आज भी लौकी की सब्जी, मैं होटल जा रहा हूं खाना खाने...!
पिता- मेरे जूते कहां हैं...? ला तो जरा...!
बेटा- पापा मैं तो मजाक कर रहा था, वैसे भी लौकी की सब्जी
स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है...!
पिता- हरामखोर ज्यादा ज्ञान मत झाड़...जूते ला चुपचाप, मैं भी तेरे साथ चलूंगा...!
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
एक आदमी को उसका ससुर जूते मार रहा था...!
राहगीर- क्यों मार रहे हो इसको...?
ससुर- मैंने इसको अस्पताल से व्हाट्सएप किया कि 'तुम बाप बन गए हो'
और इसने उसको भी 50 लोगों को फॉरवर्ड कर दिया...!
विज्ञापन
5 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
पति- मुझे बीवी से तलाक चाहिए, वो बर्तन फेंक कर मुझे मारती है...!
जज- अभी से या पहले से...?
पति- पहले से...
जज- तो अब तलाक क्यों मांग रहे हो...?
पति- क्योंकि अब उसका निशाना पक्का हो गया है....!
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।