Funny Jokes: आज के समय में लोगों के लिए स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देना जरूरी हो गया है। बदलती लाइफस्टाइल के साथ लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में यदि लोग सेहत को लेकर किसी तरह की लापरवाही करते हैं, तो यह काफी महंगा साबित हो सकता है। अगर आप खुद को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो आपको रोजाना अपने लिए थोड़ा समय निकालना चाहिए। इस दौरान आपको अपने दिमाग और शरीर को आराम देना चाहिए। साथ ही कुछ ऐसे काम करने चाहिए जिससे आपको खुशी मिले। अगर आप हर दिन हंसने-मुस्कुराने की आदत डाल लें तो आप तनाव जैसी परेशानियों से भी बचे रह सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं , जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Funny Jokes: मास्टर जी ने पप्पू से कही ऐसी बात, जानकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
ये मर्द बड़े चालाक होते हैं;
खुद की प्रोफाइल फोटो में अकेले,
और घर वाली की प्रोफाइल फोटो में साथ होते हैं।
बीवी- जी अरेंज मैरिज और लव मैरिज में अंतर बताइए?
पति- देख भाग्यवान, अरेंज मैरिज का मतलब होता है
“बिका हुआ माल वापस नहीं होगा” और लव मैरिज का मतलब होता है
“पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास करें।”
घूँघट उठाने के बाद ही पता चलता है कि,,
बीबी ”ऐश्वर्या” है या जयसूर्या।
सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी?
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं, ऐसा आपको क्यों लगता है?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति आज सुबह ही
मैंने आपके पति को बेची है!