फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes In Hindi: टीचर- एक किलो लोहा भारी है या एक किलो कपास? पप्पू ने गजब का मजेदार जवाब

Mon, 29 Sep 2025 12:53 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 29 Sep 2025 12:53 PM IST
सार

Viral Jokes: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है।

विज्ञापन
Teacher Student Funny Chutkule In Hindi Jija Sali Hindi Jokes Whatsapp Latest Jokes 2025
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

Funny Jokes In Hindi: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले (Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।



टीचर- एक किलो लोहा भारी है या एक किलो कपास? 
पप्पू- लोहा
टीचर- जब दोनों वस्तुओं का वजन एक किलो है, 
तो लोहा भारी कैसे?
पप्पू- नहीं सर, लोहा ही भारी है
टीचर- अबे गधे, दोनों का भार एक बराबर है
पप्पू- ठीक है सर, आप मुझे एक किलो कपास फेंक कर मारिए 
और मैं आपको एक किलौ लोहा फेंक कर मारता हूं,
तब आपको समझ आएगा कि कपास और लोहे में भारी कौन सा है.....

Teacher Student Funny Chutkule In Hindi Jija Sali Hindi Jokes Whatsapp Latest Jokes 2025
डॉक्टर मरीज के चुटकुले - फोटो : Freepik
पिंकी- डॉक्टर साहब, मेरे चेहरे में जलन हो रही है
डॉक्टर- आपके चेहरे का एक्स-रे करना पड़ेगा
पिंकी- एक्स-रे में क्या होता है?
डॉक्टर- चेहरे की फोटो खींची जाती है
पिंकी- 5 मिनट रुको, मैं मेकअप कर लूं
डॉक्टर बेहोश......

डॉक्टर- ये मरीज मर चुका है
तभी मरीज बोल पड़ा- मैं जिंदा हूं
मरीज की पत्नी- तुम चुप रहो जी, हमेशा अपनी चलाते हो, 
इतना बड़ा डॉक्टर क्या झूठ बोलेगा?
Teacher Student Funny Chutkule In Hindi Jija Sali Hindi Jokes Whatsapp Latest Jokes 2025
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक महिला ने कस्टमर केयर पर फोन करके गुस्साते हुए कहा-
पिछले तीन घंटे से आपकी कंपनी का इंटरनेट नहीं चल रहा है,
बताइए मैं क्या करूं?
कस्टमर केयर- बहनजी तब तक कुछ घर के काम ही कर लो......
 

Viral Jokes: हवाई जहाज से उतरते आदमी ने एयर होस्टेस से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Teacher Student Funny Chutkule In Hindi Jija Sali Hindi Jokes Whatsapp Latest Jokes 2025
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
शादी में गए पप्पू ने 7-8 गुलाबजामुन लिए और सबको
थोड़ा-थोड़ा खाकर प्लेट में रख लिया 
पास में खड़ा सुरेश ये सब देखकर बोला- 'मीठा है या नहीं'
ये चेक कर रहे हो क्या?
पप्पू- नहीं-नहीं, अब ये साले लुढककर रायता, अचार, चटनी में नहीं घुसेंगे.... 

पप्पू (गप्पू से)- क्या हुआ, उदास क्यों हो? 
गप्पू- मत पूछो यार, बहुत दिनों से 
मेरी गर्लफ्रेंड कह रही थी कि सरप्राइज दूंगी
पप्पू- फिर क्या हुआ? 
गप्पू- मुझे क्या पता था कि वो मुझे ब्लॉक कर देगी......
विज्ञापन
Teacher Student Funny Chutkule In Hindi Jija Sali Hindi Jokes Whatsapp Latest Jokes 2025
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- ABCD सुनाओ
पप्पू- ABCDEHI
टीचर- इसमें GF कहां है?
पप्पू- मैम, वो तो मेरी किस्मत में बचपन से ही नहीं है.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed