Today Funny Jokes And Chutkule in Hindi: किसी भी इंसान को स्वस्थ रहने के लिए जिस प्रकार से अच्छी हवा, अच्छे खानपान की जरूरी होती है, उसी तरह हंसी भी हमें सेहतमंद रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप नियमित रूप से हंसते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। लोगों को मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए हेल्थ एक्सर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए आपका हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि हंसी एक ऐसी दवा है जो कई बीमारियों से बचा सकती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने-हंसाने के सफर पर...
आज के मजेदार जोक्स: टीचर ने चिंटू से पूछा- अच्छा ये बताओ कौन सा परिंदा उड़ नहीं सकता? जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
महिला- बाबा, मेरे और मेरे पति के बीच प्रेम कम हो गया है... कोई उपाय बताओ..!!!
बाबा- बेटा, शनिवार को फेसबुक और रविवार को व्हाटसऐप का उपवास रखो, पहले जैसा प्रेम आ जाएगा...!!
लड़का गर्लफ्रेंड के घर के बाहर खड़ा था तभी आंटी बाहर आई
आंटी- क्यों खड़े हो ?
लड़का- ऐसे ही
आंटी- बेटा यही उम्र है, थोड़ा पढ़ो लिखो कैरियर सेट कर लो
लड़का- आपकी लड़की तो मेरे से सेट हो नहीं रही, कैरियर क्या खाक सेट करूंगा।
एक सिपाही ने मौका-ए-वारदात से थानेदार को फोन किया... जनाब, यहां एक औरत ने अपने पति को गोली मार दी।
थानेदार- क्यों...?
सिपाही- क्योंकि आदमी पोंछा मारे हुए फर्श पर चढ़ गया था...
थानेदार- गिरफ्तार कर लिया औरत को...?
सिपाही- नहीं साहब, अभी पोंछा सूखा नहीं है।
पति- तुमने तो कहा था डिनर में दो ऑप्शन हैं...पर यहां तो एक ही सब्जी है...
पत्नी- ऑप्शन तो अभी भी दो हैं... खाओ या न खाओ..