सोशल मीडिया पर एक ज्वैलरी शॉप में चोरी का वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है। दरअसल, थाईलैंड में एक ज्वैलरी शॉप में कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
थाईलैंड में एक चोर ज्वैलरी शॉप में घुसा और सोने की चेन चुराकर भागने लगा, लेकिन चोर के अंदर घुसते ही मेन गेट लॉक हो गया था जिसकी वजह से चोर भाग नहीं सका। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 30 नवंबर को शाम 6 बजे ये घटना हुई। सीसीटीवी में ये पूरी घटना कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि थाईलैंड के चौनबुरी इलाके के ज्वैलरी स्टोर में एक शख्स घुसता है और सोने की चेन दिखाने के लिए कहता है। वह चेन जैसी कोई चीज पसंद करता है और अपने गले में पहनकर बाहर भागने की कोशिश करता है। लेकिन दुकान का दरवाजा नहीं खुलता है और चोर पकड़ में आ जाता है।
4 of 6
thief
- फोटो : social media
चोर का नाम सुफाचाई पंथोंग बताया जा रहा है। 27 वर्षीय पंथोंग ने सोने की चेन पहनी और ऐसे दिखाने की कोशिश की जैसे उसे दुकान पर कुछ समझ नहीं आया। जैसे ही मालिक की नजर पड़ी तो वो भागने लगा, लेकिन मेन गेट बंद था, ऐसे में चोर वापस आया और चेन लौटा दी।
दुकान के मालिक जराय नितिकरुण ने कहा कि मुझे शुरुआत में ही लग गया था कि ये चोर है और चोरी करने के लिए आया है। मैंने रिमोट के जरिए दरवाजे को लॉक कर दिया, जिसके बाद दुकान के मालिक ने पुलिस को बुला लिया। हालांकि चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो देखने के लिए अगली स्लाइड पर जाएं।