फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Chutkule: संता-बंता के ये जोक्स पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Thu, 10 Nov 2022 07:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 10 Nov 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
Santa aur Banta Funny Chutkule Read Majedar Lotpot Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Funny Chutkule in Hindi:आज कल की व्यस्त जिंदगी में भी आपको सेहतमंद रहना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। सेहतमंद रहने के लिए लोगों को हेल्थ एक्सपर्ट्स भी हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 


संता अपनी पत्नी पिंकी और नवजात बच्चे को अस्पताल से घर लेकर आया।
पिंकी- बच्चे ने गिला कर दिया है इसका डाइपर बदल दो।
संता- अभी मैं बिजी हूं, अगली बार पक्का।
थोड़ी देर बाद जब बच्चे ने फिर गिला किया तो पिंकी ने फिर से संता से कहा….
संता ने मासूमियत से पिंकी की तरफ देखकर कहा- मैंने यह नहीं कहा था कि अगला डाइपर, मैंने तो यह कहा था कि जब अगला बच्चा होगा तब मैं पक्का करूंगा।

Santa aur Banta Funny Chutkule Read Majedar Lotpot Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
संता और बंता एक बैंक में नौकरी करते थे एक दिन उस बैंक में चोर घुस गए।
 उन्होंने पूरा बैंक लूट लिया और फिर सभी कर्मचारियों को खड़े होने को कहकर उनके पर्स घड़ियां और कीमती चीजें छीनने लगे।
संता बंता भी उसी लाइन में खड़े थे तभी संता ने बंता के हाथों में कुछ पकड़ाया
बंता फुसफुसाते हुए ये क्या है?”
संता- वो 1000 रूपए है जो मैंने तुमसे उधार लिए थे।

 
Santa aur Banta Funny Chutkule Read Majedar Lotpot Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
संता के हाथ में नया फोन देखकर बंता बोला-  नया फोन कब खरीदा?
संता - नया नहीं, गर्लफ्रेंड का है। 
बंता - गर्लफ्रेंड का फोन क्यूं ले आया?
संता- रोज कहती थी मेरा फोन नहीं उठाते,  आज मौका मिला तो उठा लाया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Santa aur Banta Funny Chutkule Read Majedar Lotpot Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
संता- तुम ऑपरेशन कराए बिना ही हॉस्पिटल से क्यों भाग गए ?
बंता- नर्स बार बार कह रही थी कि डरो मत, हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा ये तो बस एक छोटा सा ऑपरेशन है। 
संता- तो इसमें डरने वाली कौन सी बात है ? सही तो कह रही थी नर्स। 
बंता- साले, वो मुझसे नहीं डॉक्टर से कह रही थी।

Latest Chutkule: वकील - हत्या की रात तुम्हारे पति के अंतिम शब्द क्या थे? पत्नी ने दिया गजब का जवाब



 
विज्ञापन
Santa aur Banta Funny Chutkule Read Majedar Lotpot Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
बंता वाइफ को इंग्लिश सिखा रहा था।
दोपहर में Wife बोली, “Dinner खा लो जी''
बंता– जाहिल औरत ये Dinner नही Lunch है। 
वाइफ– जाहिल तू, तेरा सारा खानदान…ये रात का बचा हुआ खाना है, दिमाग मत दौड़ा, चुपचाप रोटी चरले।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed