Funny Jokes: हंसने और मुस्कुराने से हमारी सेहत अच्छी रहती है। इसके साथ ही आप खुश रहते हैं और मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने-गुदगुदाने के लिए लेकर आए हैं वायरल चुटकुले जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!!!
दरोगा - तुमने हवलदार की जेब में माचिस क्यों जलाई?
संता- सर, हवलदार साहब ने कहा था, अगर जेल नहीं जाना चाहता तो, तो जेब गर्म कर,
मैंने माचिस जला दी।
आज के मजेदार जोक्स: पत्नी रूठकर- तुम मेरा जरा भी ध्यान नहीं रखते, संता ने दिया गजब का जवाब
एक अजनबी लड़की आधी रात को बिहारी वकील को फोनकर बोली...
लड़की-आप मेरा फ्रेंड बनेंगे
बिहारी वकील-हां क्यों नहीं, आपका नाम क्या है
लड़की-धारा
बिहारी वकील-कौन सी धारा 144 या 145
लड़की ने तुरंत फोन काट दिया..
Latest Jokes: जब मास्टर ने दी मुर्गा बनाने की धमकी, पप्पू का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
पापा- बेटा तुम्हारे रिजल्ट का क्या हुआ?
चिंटू- पापा 80% आये है।
पापा- लेकिन मार्कशीट पर तो सिर्फ 40% लिखा है?
चिंटू- बाकी के 40% आधारकार्ड लिंक होनेपर सीधे अकाउंट में आएंगे।
दे चप्पल, दे चप्पल, दे चप्पल
चिंटू - अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाने की जरूरत पड़ी तो मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा
पिंटू - मतलब तुम मानते हो कि मेरे पास जीनियस का दिमाग है?
चिंटू - नहीं, मुझे ऐसा दिमाग चाहिए जो पहले कभी यूज न हुआ हो।
Jokes in Hindi: पति- तुम्हें कुत्ता ही क्यों खरीदना है? पत्नी जवाब कर देगा लोटपोट