फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Latest Jokes: चीकू ने मीकू से पूछा 'तुम चीनी भाषा पढ़ सकते हो?' पढ़िए गुदगुदाने वाले मजेदार चुटकुले

Fri, 20 May 2022 04:44 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 20 May 2022 04:44 PM IST
विज्ञापन
Pappu Latest Jokes Teacher Student Funny Jokes And Majedar Chutkule in Hindi
गुदगुदाने वाले मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock

Latest Jokes In Hindi: इस बात से हम इंकार नहीं कर सकते हैं कि हमारी हंसी भी स्वस्थ रहने में अहम भूमिका निभाती है। क्योंकि जिस प्रकार हमें सेहतमंद रहने के लिए अच्छी हवा, अच्छा खानपान और नियमित रूप से कसरत करने की जरूरी होती है, उसी प्रकार हमारे लिए हंसना भी स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है। यही वजह है कि एक्सपर्ट्स द्वारा ये सलाह दी जाती है कि सुबह-शाम हंसने चाहिए। इससे आप कई गंभीर बीमारी से बच सकते हैं। हंसने से हम मानसिक हो या शारीरिक हंसने कई तरह की बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी रोक ही नहीं पाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये मजेदार सफर, जिससे आप दूसरों को भी हंसा सकते हैं ..

चीकू ने मीकू से से पूछा - क्या तुम चीनी भाषा पढ़ सकते हो?
मीकू ने कहा- हां.
चीकू- कैसे?
मीकू- अगर वो हिंदी या अंग्रेजी में लिखी हो तो।

Pappu Latest Jokes Teacher Student Funny Jokes And Majedar Chutkule in Hindi
गुदगुदाने वाले मजेदार चुटकुले - फोटो : Pixabay

बालक अपने पड़ोस में जाता है और दरवाजे की घंटी बजाता है, महिला दरवाजा खोलती है।
महिला- बेटा क्या हुआ ?
बालक- आंटी मम्मी ने एक कटोरी चीनी मंगाई है।
महिला (मुस्कुरा कर उसका सिर सहलाते हुए कहती है)- “अच्छा और क्या कहा है तेरी मम्मी ने ?
बालक- “कहा है कि अगर वो डायन न दे तो सामने वाली चुड़ैल से ले आना…

Pappu Latest Jokes Teacher Student Funny Jokes And Majedar Chutkule in Hindi
गुदगुदाने वाले मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock

दोस्त- “ये नया मोबाइल कब लिया ??
पप्पू- “लिया नहीं गर्लफ्रेंड का उठाया है”
दोस्त- “क्यों ??”
पप्पू- “वो पागली रोज-रोज कहती थी कि… 
“तुम मेरा फोन क्यों नहीं उठाते”
बस आज मिली तो उठा लिया...

विज्ञापन
विज्ञापन
Pappu Latest Jokes Teacher Student Funny Jokes And Majedar Chutkule in Hindi
गुदगुदाने वाले मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock

डॉक्टर-  तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है.
मंटू- पहले तो बहुत रोया, फिर आसू पोंछकर बोला
साहब ये भी बता दीजिए कि कितने नंबर से फेल हुई है...?

विज्ञापन
Pappu Latest Jokes Teacher Student Funny Jokes And Majedar Chutkule in Hindi
गुदगुदाने वाले मजेदार चुटकुले - फोटो : iStock

नई-नई शादी के बाद बंटी कंफ्यूज हो गया कि बातचीत कैसे शुरू करूं
आधे घंटे सोचने के बाद आखिर बंटी अपनी बीवी से बोला-
आपके घरवालों को पता तो है ना कि आज आप रात यही रुकेंगी ?”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed