फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: पप्पू-गप्पू की बातें सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Mon, 04 Dec 2023 12:42 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 04 Dec 2023 12:42 PM IST
विज्ञापन
Pappu Gappu funny jokes read Chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

Jokes In Hindi: हंसना और खुश रहना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। दिनभर की थकान को दूर करने और मन को शांत महसूस कराने के लिए कुछ पल की हंसी भी काफी कारगर हो सकती है। ये हमें स्वस्थ और फिट रखने के लिए भी बहुत जरूरी है, यही कारण है कि इन दिनों लाफ्टर क्लब की मांग काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। हंसने और खुश रहने के लिए आप कई तरीके अपना सकते हैं जैसे टीवी पर कॉमेडी शो देखना या जोक्स पढ़ना-सुनना। आइए इसमें हम आपकी थोड़ी मदद करते हैं। आपको हंसाने के लिए हमारे पिटारे में कुछ मजेदार जोक्स हैं जिनको पढ़कर निश्चित ही आपके चेहरे पर कुछ पलों को लिए मुस्कान जरूर आ जाएगी। 



मां- आधी रात को कमरे में आके बोली- बेटा तुझे पता है, 
कि पेट्रोल सस्ता हो गया है?
मैं – हां मां …फिर?
मां – चुप चाप फोन बंद कर के सो जा…..
नहीं तो तेरे इसी फ़ोन पे पैट्रोल डाल के आग लगा दूंगी….

Pappu Gappu funny jokes read Chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- लोहा लोहे को काटता है
और हीरा हीरे को काटता है।
तभी पीछे से आकर एक कुत्ते ने उसे काट लिया।
अब पप्पू अस्पताल में भर्ती है...!
Pappu Gappu funny jokes read Chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
बेटा- मम्मी, तुम्हारे लिए मेरी क्या कीमत है?
मां- बेटा तू तो करोड़ों का है...
बेटा- तो उसी करोड़ों मे से 25,000 रुपये देना, गोवा घूमने जाना है!!!
फिर मां ने की चप्पलों की बरसात...
विज्ञापन
विज्ञापन
Pappu Gappu funny jokes read Chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- मैं हमेशा के लिए घर छोड़ कर जा रही हूं।
पति- मैं भी बंगाली बाबा के पास जा रहा हूं।
पत्नी- मुझे मांगने के लिए...
पति- नहीं, ये बताने के लिए की कृपा आनी शुरू हो गई है...!!
फिर पति की हुई जो धुनाई...
विज्ञापन
Pappu Gappu funny jokes read Chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- अगर कोई गलती हो जाए तो पता है क्या करना चाहिए?
गप्पू- क्या...?
पप्पू- शांति से बैठकर सोचना चाहिए कि नाम किसका लगाना है...!
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed