Desi Jokes: हंसने से जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है। ऐसे में हंसने के लिए किसी विशेष अवसर की प्रतीक्षा नहीं करनी चाहिए, बल्कि आप जब चाहें या जब मौका मिले खुलकर हंस लेना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं, क्योंकि यह तनाव कम करता है और सेहत को बेहतर बनाता है। हंसने के लिए आप दोस्तों के साथ हंसी मजाक कर सकते हैं, मजेदार चुटकुले पढ़ सकते हैं या फिर कोई कॉमेडी मूवी देख सकते हैं। इसी सोच के साथ, आज हम आपके लिए सोशल मीडिया के वायरल मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगा। ये चुटकुले इतने धमाकेदार हैं कि इन्हें पढ़ते ही आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए, बिना देर किए शुरू करते हैं हंसी का यह सिलसिला...
Majedaar Jokes: दोस्तों के जमघट में सुना दें ये पांच धमाकेदार चुटकुले, जम जाएगी बैठकी
आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी में लोग अपने लिए समय ही नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में लोग खुद का ख्याल भी नहीं रख पाते हैं, जबकि सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले और जोक्स लेकर आए हैं।
भाभी (देवर से)- पता है, तुम्हारे भैया ने मेरा नया-नया बैंक खाता खुलवाया है
देवर- अरे वाह भाभी, कौन से बैंक में?
भाभी- एक किस बैंक में
देवर- अरे भाभीजी वो एक किस नहीं, Axis Bank हैं...
गुरुजी - बेटा...बहुत आसान है शादी कर लो।
रवि- उससे क्या होगा गुरुजी?
गुरुजी- तुम्हारी पत्नी न केवल तुम्हारी बल्कि तुम्हारे पूरे खानदान की कमियां,
इतनी बार गिनवाएगी कि तुम्हें याद हो जाएंगी..
महिला- बाबा मेरे और मेरे पति के बीच प्रेम कम हो गया है
कोई उपाय बताओ?
बाबा- बेटी शनिवार को फेसबुक और रविवार को व्हाटसएप का उपवास रखो
पहले जैसा प्रेम आ जाएगा...
बताओ जिंदगी में क्या खोया है और क्या पाया है?
लड़का- सर जिससे मिठाई बनती है वो खोया है,
और जो चारपाई में लगा होता है वो पाया है....
इंटरव्यूअर बेहोश
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)