Majedar Chutkule: स्वस्थ जीवन के लिए हंसना-मुस्कुराना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव से दूर रहते हैं और स्वस्थ रहते हैं। आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप हंसी कंट्रोल नहीं होगी।
एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।
साइंस-39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी: ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक।
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ।
तेरे लाड़-प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।
पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।
फिर भयानक सन्नाटा।
मोनू- डॉक्टर साहब 2 साल पहले मुझे बुखार आया था तो आपने नहाने के लिये मना किया था !!!
डॉक्टर- तो अब क्या?
मोनू- आज इधर से गुजर रहा था तो सोचा कि पूछता चलू ..”अब नहा लूं क्या” ??
एक औरत थाली लेके मंदिर जा रही थी
अचानक एक आदमी आता है और बोलता है
आदमी- बहन जी पिंकी आपकी ही बेटी हैं ना ?
औरत- हां तो
आदमी- आपको पता है आपकी बेटी कॉलेज जाने के बहाने कहां जाती है
औरत- मेरे को क्या
आदमी- लेकिन वो तो आपकी बेटी है
औरत- तो फिर तेरे को क्या ?
Jokes in Hindi: मॉल में बिस्कुट चोरी करते समय पकड़ी गई खूबसूरत महिला, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
पति-पत्नी की लड़ाई हो गई...
पति ने ऑफिस से फोन किया- रात के खाने में क्या बनाया..
पत्नी गुस्से में- जहर...
पति- मैं आज देर से घर आउंगा तुम खाकर सो जाना...
Jokes Hindi: जीजा-साली की मजेदार बातें पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
एक बच्चा अपने पापा की शादी की CD देख रहा था टीवी पर तभी टीवी पर कुछ देखकर अचानक से.....
बच्चा- हम भी अपनी शादी मे आइटम गर्ल नचवाएंगे
पिता- हरामखोर, ये तेरी बुआ और मौसी है ।