Jokes Hindi: आज कल की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहना एक बड़ी चुनौती है। अगर आप इस परिस्थित में भी सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो आपको हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
Jokes Hindi: इन वायरल जोक्स को पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए मजेदार चुटकुले
एक आदमी ने भगवान से पूछा- आपके लिए करोड़ों साल कितने होते हैं?
भगवान- एक सेकंड के बराबर!
आदमी- और करोड़ों रुपये?
भगवान- एक फूटी कौड़ी के बराबर!
आदमी- तो क्या आप मुझे एक फूटी कौड़ी दे सकते हैं?
भगवान- क्यों नहीं , रुको एक सेकेंड...!!!
कंजूस आदमी- एक केला कैसे दिया?
केलेवाला- एक रुपये का।
कंजूस आदमी- 60 पैसे का देता है?
केलेवाला- 60 पैसे में तो सिर्फ छिलका मिलेगा।
कंजूस आदमी- ले फिर 40 पैसे, छिलका रख ले और केला दे दे...!
एक अमेरिकी डॉक्टर भारत आया। बस स्टैंड पर किताब देखते ही उसे दिल का दौरा पड़ गया।
20 रुपये की इस किताब का नाम था...
30 दिन में डॉक्टर कैसे बने।
आज के मजेदार जोक्स: जब साली साहिबा ने जीजाजी की कर दी भयंकर बेइज्जती, पढ़िए धमाकेदार जोक्स
बॉयफ्रेंड- तुम रो क्यों रही हो?
गर्लफ्रेंड- मैंने अपने फोन को ऐरोप्लेन मोड में रखा है।
फिर भी यह उड़ नहीं रहा...