Majedar Chutkule: जीवन से तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे।
Majedar Chutkule: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर नहीं कंट्रोल होगी आपकी हंसी, पढ़िए वायरल जोक्स
Majedar Chutkule: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए।
चार दोस्त होटल में खाना खाने के बाद बिल देने को लेकर आपस में उलझ पड़े...
आखिर में तय हुआ कि जो होटल का चक्कर लगाकर सबसे पहले आएगा, वो बिल देगा।
मैनेजर ने सीटी बजाई, चारों भाग पड़े...
10 दिन हो गए, बेचारा मैनेजर आज भी उनके आने का इंतजार कर रहा है...!
लड़का- तुमसे कुछ कहना था, कहूं..?
लड़की- हां बोलो...
लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं...
लड़की- करो... करो... मैं भी किसी से करती हूं,
सब किसी न किसी से करते हैं...!!!
लड़का बेहोश...
Funny Jokes: भाभी- तुम लड़के लव मैरिज क्यों करते हो? देवर की बात सुनकर भाभी के उड़ गए होश
गर्लफ्रेंड- मेरी मम्मी को तुम बहुत पसंद आए।
ब्वॉयफ्रेंड- चल पगली....कुछ भी हो....
मैं शादी तो तुमसे ही करूंगा....
मम्मी से बोलना मुझे भूल जाएं.....
Hindi Jokes: पत्नी- मौसम कितना हसीन है तुम्हारा क्या प्लान है? पति का जवाब सुनते ही कर दी धुनाई
बाप- बेटा 5 के बाद क्या आता है?
बेटा- 6 और 7 पापा!
बाप- शाबाश बेटा मेरा तो बहुत इंटेलीजेंट है अच्छा तो 6, 7 के बाद!
बेटा- 8, 9, 10
बाप- और उसके बाद?
बेटा- और उसके बाद गुलाम, बेगम और बादशाह!
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)