फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: भाभी- तुम लड़के लव मैरिज क्यों करते हो? देवर की बात सुनकर भाभी के उड़ गए होश

Thu, 25 Dec 2025 04:38 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 25 Dec 2025 04:38 PM IST
सार

Funny Jokes: जोक्स और चुटकुले (Jokes Chutkule in Hindi) इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंसते-हंसते इंसान का समय कट जाता है। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले (Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं।
 

विज्ञापन
Funny Jokes Devar Bhabhi Jokes in Hindi Chutkule in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Funny Jokes:  अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...


काका को रात में 12 बजे एक लड़की का फोन आता है...!
काका-  हेलो कौन...?
लड़की- हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा...!
काका (खुश होकर) - कौन हैं आप...?
लड़की- तुझसे जुदा अगर हो जायेंगे तो खुद से भी हो जाएंगे जुदा..!
खुशी के मारे काका की आंखों में पानी आ गया,
वो बोले- तुम सच में मुझसे शादी करोगी...?
लड़की- इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बंनाने के लिए 8 दबाएं...!

 
Funny Jokes Devar Bhabhi Jokes in Hindi Chutkule in Hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

देवर- लड़किया लव मैरिज क्यों करती हैं?
भाभी- अनजान नमूना मिलने से अच्छा है, जाना पहचाना शरारती  मिल जाए
भाभी- तुम लड़के लव मैरिज क्यों करते हो?
देवर- एनाकोंडा मिलने से अच्छा है की पहले से पाली हुई नागिन मिले...
 

Funny Jokes Devar Bhabhi Jokes in Hindi Chutkule in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

लड़की- स्टेशन तक के कितने पैसे लोगे...?
रिक्शावाला- मैडम बीस रुपये...!
लड़की (हैरान सा मुंह बनाते हुए)- स्टेशन के बीस रुपये...?
रिक्शावाला- हां मैडम, स्टेशन पूरा दो किलोमीटर है यहां से...!
लड़की (हाथ से इशारा करते हुए) ये तो रहा स्टेशन...!
रिक्शावाला-  मैडम हाथ पीछे कर लो, कही रेल के नीचे ना आ जाए...!

Jokes in Hindi: साली- बताओ सबसे पवित्र वस्तु क्या है? जीजा का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes Devar Bhabhi Jokes in Hindi Chutkule in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

एक बार एक बादशाह ने खुशी में सब कैदी रिहा कर दिये।
उन कैदियों में बादशाह ने एक कैदी को देखा जो बहुत ही बुजुर्ग था।
बादशाह- तुम कब से कैद में हो?
बुजुर्ग- आप के अब्बा के दौर से।
यह सुनकर बादशाह की आंखों में आंसू आ गये और बोला..
इसको दोबारा कैद करो ये अब्बा की निशानी है।

Hindi Jokes: पत्नी- मौसम कितना हसीन है तुम्हारा क्या प्लान है? पति का जवाब सुनते ही कर दी धुनाई
 

विज्ञापन
Funny Jokes Devar Bhabhi Jokes in Hindi Chutkule in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

हाई स्कूल में पढ़ने वाली दो लड़कियां आपस में बातें कर रही थीं।
पहली लड़की- मेरे पापा ने कहा है कि इस बार अगर एग्जाम में फेल हुई तो तेरी शादी कर दूंगा 
दूसरी लड़की- तो तुमने कितनी तैयारी की है? 
पहली लड़की- बस रिसेप्शन की ड्रेस लेनी बाकी है!
 
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed