फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस 1 दिन यहां जुट जाते हैं दुनियाभर के आलसी लोग, बिस्तर लेकर सड़कों पर सोते हैं

Tue, 21 Aug 2018 12:34 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
फीचर टीम, अमर उजाला Updated Tue, 21 Aug 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
Lazy people sleeps on the road on world day of laziness at Colombia
lazy people

क्या हो, जब आप किसी सड़क से गुजर रहे हो और आपको बीच राह में कोई बिस्तर लगाए सोता हुआ दिखाई दे जाएं..? शायद वो नजारा देखकर आपको हैरानी हो। दरअसल, ऐसी स्थिति आपके लिए अजीबोगरीब हो सकती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताएंगे जहां एक दिन ऐसा भी आता है जहां एक विशेष दिन पर लोग दुनियाभर के अलग-अलग देशों से आते हैं और बिस्तर लेकर सड़क पर सोते हैं। ये सुनकर आपको और भी ताज्जुब हो रहा होगा लेकिन यही हकीकत है। 

Lazy people sleeps on the road on world day of laziness at Colombia
lazy people
दरअसल, यह सब यहां 'वर्ल्ड लेजिनेस डे' के दिन होता है। ये दिन आपके लिए अजीब जरूर हो सकता है मगर यकीन मानिए इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए यहां पूरी दुनियाभर के आलसी आते हैं और इस पर्व का हिस्सा बनते हैं। जी हां, इस बार रविवार को कोलंबिया के इतागुई शहर में लोगों ने बड़े चाव से 'वर्ल्ड लेजिनेस डे' मनाया। 
Lazy people sleeps on the road on world day of laziness at Colombia
lazy people
लोग अपने साथ में गद्दे, बिस्तर लेकर आए थे। इस दौरान लोगों ने अपने बिस्तर रंगबिरंगी लड़ियां भी सजाई और सड़कों पर सोकर इस दिन का आनंद उठाया। ये एक ऐसा दिन है जिस पर इतागुई शहर आलसियों से भर जाता है। कह सकते हैं कि इस दिन लोग पूरा दिन बिस्तर पर आलस में डूबकर बिता सकते हैं। अगर आप भी इस दिन का आनंद लेना चाहते हैं तो तारीख जरूर नोट करके रख लें और अगले साल इस सेलिब्रेशन का लुत्फ उठाने कोलंबिया जरूर जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lazy people sleeps on the road on world day of laziness at Colombia
lazy people
इस सेलीब्रेशन को मनाने के पीछे एक खास कारण जुड़ा हुआ है। ये बेहद रोचक है। कोलंबिया के लोग तनाव से लड़ने के लिए हर साल 'आलस का दिन' मनाते हैं। इस बार भी कोलंबिया में लोग अपने गद्दे, बिस्तर लेकर सड़कों पर सोते दिखे। पूरे दिन आलस में डूबे रहने का यह खास दिन कोई नया नहीं बल्कि 1985 से हर साल मनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
Lazy people sleeps on the road on world day of laziness at Colombia
lazy people
कोलंबिया के उत्तरपश्चिम में स्थित इतागुई शहर की आबादी करीब 2 लाख है। आज से 33 साल पहले एक निवासी मारियो मोंटोया को यह विचार आया था कि शहर में लोगों के पास आराम का एक दिन होना चाहिए। आलसियों के इस दिन में कुछ प्रतियोगिताएं भी होती हैं, जैसे किसका पजामा सबसे अच्छा दिख रहा है और कौन सबसे तेज बिस्तर पर पहुंचता है।

देखें वीडियो...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed