Hindi News
›
Photo Gallery
›
Humour
›
Latest Jokes When santa got a call from girl at 12 o'clock in the night Read Funny Chutkule in Hindi
{"_id":"624128fd9b67bb59a94afc06","slug":"latest-jokes-when-santa-got-a-call-from-girl-at-12-o-clock-in-the-night-read-funny-chutkule-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Latest Jokes: जब संता को रात में 12 बजे लड़की का फोन आया, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
Latest Jokes: जब संता को रात में 12 बजे लड़की का फोन आया, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स
Latest Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से शरीर को कई फायदे होते हैं। हंसने से मन और शरीर स्वस्थ रहता है और नींद भी अच्छी आती है। बताया जाता है कि हंसने से शरीर में मेलाटोनिन नाम का हार्मोन रिलीज होता है जिसकी वजह से इंसान बेहतर और सुकून की नींद सोता है। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।
साइंस-39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी: ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक।
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ।
तेरे लाड़-प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।
पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।
फिर भयानक सन्नाटा।
2 of 8
वायरल चुटकुले
- फोटो : Pixabay
संता को रात में 12 बजे एक लड़की का फोन आता है...!
संता- हेलो कौन...?
लड़की- हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा...!
संता (खुश होकर) - कौन हैं आप...?
संता- तुझसे जुदा अगर हो जायेंगे तो खुद से भी हो जाएंगे जुदा..!
खुशी के मारे काका की आंखों में पानी आ गया,
संता- तुम सच में मुझसे शादी करोगी...?
लड़की- इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बंनाने के लिए 8 दबाएं...!
3 of 8
वायरल चुटकुले
- फोटो : iStock
लड़की और रिक्शावाले की मजेदार बातें...
लड़की- रिक्शावाले भैया स्टेशन तक के कितने पैसे लोगे...?
रिक्शावाला- मैडम सिर्फ बीस रुपये...!
लड़की (हैरान सा मुंह बनाते हुए)- स्टेशन के बीस रुपये...?
रिक्शावाला- हां मैडम, स्टेशन पूरा दो किलोमीटर है यहां से...!
लड़की (हाथ से इशारा करते हुए) ये तो रहा स्टेशन...!
रिक्शावाला- मैडम हाथ पीछे कर लो, कही रेल के नीचे ना आ जाए...!
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
वायरल चुटकुले
- फोटो : iStock
सोनू मोनू से - यार तुमने कभी ये सोचा है कि
दवाई के पैकेट में 10 दवा ही क्यों होती है?
मोनू- पता नहीं यार?
सोनू- मुझे पता, बोलो तो बता दूं
मोनू- जल्दी बता भाई
सोनू- 10 टेबलेट की यह प्रथा तब चालू करवाई गई थी,
जब रावण को सिरदर्द हुआ था...
विज्ञापन
5 of 8
वायरल चुटकुले
- फोटो : iStock
पिता ने अपने बेटे को जीन्स का बटन टांकते हुए देखा और बोले- बेटा, हमने तुम्हारी शादी करवाई,
बहू घर लाए फिर भी तुम अपने बटन खुद टांक रहे हो?
बेटा- पिता जी आप गलत सोच रहे हैं, ये जीन्स उसकी ही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।