Most Funny Chutkue in Hindi: हंसना हम सभी का स्वभाव है, लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग हंसना भूल गए हैं। लोगों पर काम का दबाव इतना बढ़ गया है उनके पास परिवार के साथ बैठकर अपनी दिल की बात भी कहने का समय नहीं है। इसकी वजह से लोग जल्दी ही मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं। अगर आपको मानसिक तनाव और इससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बचना है, तो नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लीजिए। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Latest Jokes: सोनू दर्जी ने कही ऐसी बात, पूरी बस हो गई खाली, जानकर नहीं रुकेगी हंसी
सोनू दर्जी का काम करता था,
वो दुकान जाने के लिए बस में चढ़ा,
तभी उसके पास फोन आया, उसने फोन उठाया और बोला...
"तू हाथ काटकर रख, गला मैं आकर काटूंगा",
इतना सुनकर पूरी बस खाली हो गई!
टीचर- बताओ 1000 किलो = एक टन, तो 3000 किलो कितना होगा?
टीटू- जी सर....टन, टन, टन
टीचर को समझ नहीं आ रहा कि शाबासी दूं या क्लास से बाहर निकालूं।
सास- जमाई राजा
अगले जन्म में आप क्या बनोगे?
जमाई- सासू मां मैं अगले जन्म में छिपकली बनूंगा।
सास- छिपकली क्यों?
जमा- क्योंकि मेरी बीवी छिपकली से बहुत डरती है।
लड़का- बाबा नौकरी नहीं मिल रही, इंजीनियर हूं, कोई उपाय बताइए...
बाबा- बेटा कौन सी इंजीनियरिंग की है?
लड़का- बाबा, इलैक्ट्रीकल।
बाबा- फिर तो मुझे नहीं पता बेटा,
क्योंकि मैं मैकेनिकल से था...