Funny And Viral Chutkule in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए इंसान को नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से शरीर में रक्त संचार ठीक से होता है और हमारे चेहर की चमकर भी बरकरार रहती है। हसने की वजह से हम दिल की बीमारियों से भी बच सकते हैं। आजकल की भागमभाग जिंदगी में लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Funny Jokes: संता और बंता की बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संता- अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
बंता- मैं कूलर के पास जाकर बैठ जाता हूं।
संता- अगर फिर भी गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
बंता- तो फिर मैं कूलर चालू कर लेता हूं!
पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे
संता- नहीं तुम्हें कोई गलतफहमी हुई है
पत्नी- क्या गलतफलमी?
संता- यही, ''कि मैं सो रहा था''
... तब से वाकई में संता की नींद गायब है।
संता बंता के घर खाना खा रहा था।
बंता- यार तुम्हारा कुत्ता मुझे काफी देर से घूर रहा है?
संता- जल्दी से खाना खा लो, वरना काट भी लेगा, क्योंकि तुम खाना उसी के बर्तन में खा रहे हो!
संता- मेरी सास को कुत्ते ने काट लिया।
बंता- ये तो बहुत बुरा हुआ।
संता- हां, बेचारा कुत्ता तड़प-तड़प कर मर गया।