Latest Jokes: पति और पत्नी की मजेदार बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए ऐसे ही वायरल चुटकुले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेले में बहुत भीड़ थी... एक साहब एक महिला से कहने लगे- माफ कीजिए मैं कुछ देर आपसे बातें करना चाहता हूं
महिला- इससे आपका क्या फायदा होगा?
साहब- दरअसल, मेरी पत्नी खो गई है, वह मुझे आपसे बातें करते हुए देखेगी तो गोली की तरह यहां पहुंच जाएगी।
पत्नी- बाजार से दूध का एक पैकेट ले आना! हां, अगर बाजार में अंडे दिखे तो 6 ले आना
पति- 6 पैकट दूध ले आया
पत्नी- 6 पैकेट दूध?
पति- हां छः पैकेट ही लाया हूं क्योंकि बाजार मे अंडे दिख गए थे! अब बताओ पति कहां पर गलत है?
पति- तुम इतना क्यों चिल्लाती हो?
पत्नी- क्योंकि हर बार गलती तुम ही करते हो
पति- काश तुम एक कोयल होती
पत्नी- तो फिर क्या करते?
पति- फिर मैं तुझसे पूछता कि बता कौन ज्यादा गलती करता है और तुम कोयल की कूक कूक करती।
घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था।
पति- अरे और कितनी देर लगाओगी?
पत्नी- चिल्ला क्यों रहे हो? आधे घंटे से कह रही हूं कि पांच मिनट में आ रही हूं। समझ में नहीं आता है क्या?