Funny And Viral Chutkule in Hindi: हंसना हर इंसान के लिए बेहद जरूरी है। अगर हमें स्वस्थ रहना, तो दिन में कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। हंसने से हम मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Funny Jokes: पति और पत्नी की मजेदार बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
पत्नी- अब मैं 10 तक गिनूंगी... अगर, तुम ना बोले तो... मैं जहर खा लूंगी
पत्नी- एक...
पति- खामोश
पत्नी- दो...
पति- फिर भी चुप्प
पत्नी- बोलो ना प्लीज...
पत्नी का रोना शुरू...
पति- गिनती गिन... गिनती
पत्नी- शुक्र है! आप बोले तो, नहीं तो मैं जहर खाने ही वाली थी...
पत्नी- तुम शराब में बहुत पैसे बरबाद करते हो, अब बंद करो
पप्प- औऱ तुम ब्यूटी पार्लर में 5000 का कबाड़ा करके आती हो उसका क्या
पत्नी- वो तो मैं तुम्हें सुंदर लगूं इसलिए...
पप्पू- पगली तो में भी तो इसलिये पीता हूं कि तू मुझे सुंदर लगे।
पत्नी बेहोश
पत्नी- मुझे एक कुत्ता खरीदना है।
पति- तुम्हें कुत्ता ही क्यों खरीदना है?
पत्नी- ताकि तुम्हारे ऑफिस जाने के बाद कोई तो मेरे आगे पीछे दुम हिलाने वाला हो।
एक दिन चिंटू पंडित जी के पास गया।
पंडित - तुम्हारी कुंडली में धन ही धन लिखा है।
चिंटू - वो तो सब ठीक है पंडित जी लेकिन ये तो बताइए इस धन को बैंक में कैसे ट्रांसफर करुं।
पंडित बेहोश!