दुनिया में सभी को हंसना अच्छा लगता है। हर इंसान खुश रहना चाहता है। जरूरत होती है ऐसे माहौल की जिसमें हंसी-मजाक करने को मिले क्योंकि हंसी-मजाक करना हम सभी को अच्छा लगता है और इससे हमारा मूड भी फ्रेश रहता है। अगर हम अपने दिन की शुरुआत मुस्कुरा कर करते हैं तो हमारे सभी काम भी अच्छी तरीके से पूरे होते हैं और पूरा दिन हंसी-खुशी बीतता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी यही सलाह देते हैं कि हर इंसान को खुलकर हंसना-मुस्कुराना चाहिए। ऐसे में चुटकुले हंसने में हमारी मदद करते हैं। जिन्हें हम पढ़कर खूब हंस सकते हैं और दूसरों को भी सुनाकर खुशकर सकते हैं। तो चलिए फिर देर नहीं करते हैं और चलते हैं हंसने और मुस्कुराने के इस सफर पर.........
गोलू- मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं, तुम इस संसार की सबसे सुंदर लड़की हो रिंकी...
रिंकी- ओह, लेकिन बगल में मुझसे भी ज्यादा सुंदर लड़की खड़ी है,
गोलू- अच्छा तो अब मैं ये iphone 13 किसको दूं?
तभी रिंकी ने कहा- तो, अब क्या मैं अपने बाबू से मजाक भी नहीं कर सकती क्या...