फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Latest Jokes: बस कंडक्टर के सवाल का चिंटू ने दिया झन्नाटेदार जवाब, पढ़िए चटपटे चुटकुले

Thu, 04 Jan 2024 12:34 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 04 Jan 2024 12:34 PM IST
विज्ञापन
Latest husband wife jokes read chintu pintu ke majedar chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

Hindi Jokes: हंसना-मुस्कुराना भले ही हमें टाइम पास करने जैसा लगता है, लेकिन शायद ही लोग जानते होंगे कि यह हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद और जरूरी है। हंसने से हमें कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इसलिए एक्सपर्ट्स भी लोगों को हंसने-मुस्कुराने की सलाह देते हैं। हमें किसी न किसी बहाने हर दिन थोड़ा हंस लेना चाहिए, क्योंकि इससे हमारा मन शांत रहता है और हमारे अंदर सकारात्मकता आती है। सबसे अच्छी बात ये है कि हंसने के लिए आपको कोई समय तलाशने की जरूरत नहीं है आप कभी भी और कहीं भी थोड़ा-बहुत हंसी मजाक कर सकते हैं। जोक्स और चुटकुले भी हंसने में आपकी मदद कर सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।  



एक बार बस कंडक्टर ने चिंटू से पूछा-
तुम हर रोज दरवाजे के पास ही खड़े रहते हो, तुम्हारा बाप चौकीदार है क्या?
चिंटू ने भी झन्नाटेदार जवाब दिया बोला-
तुम हमेशा मुझसे पैसे मांगते रहते हो, तुम्हारा बाप भिखारी है क्या?

Latest husband wife jokes read chintu pintu ke majedar chutkule
जोक्स - फोटो : iStock
जीजा- इतनी देर से तुम क्या सोच रही हो?
साली- जानते हैं कल रात की आंधी में एक टी-शर्ट मेरे घर आकर गिर गई।
जीजा- तो इसमें क्या हुआ?
साली- सोच रही हूं कि मैचिंग पैंट ले लूं या फिर एक और आंधी का इंतजार करूं...!!
Latest husband wife jokes read chintu pintu ke majedar chutkule
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की वाले- जी आपका लड़का क्या करता है? 
लड़के वाले- जी वो पायलट है.
लड़की वाले- जी कौन सी एयरलाइंस में पायलट है? 
लड़के वाले- जी वो घर की शादियों में ड्रोन उड़ाता है. 
इसे सुनकर लड़की वालों का सिर चकरा गया!
विज्ञापन
विज्ञापन
Latest husband wife jokes read chintu pintu ke majedar chutkule
जोक्स - फोटो : Twitter
दामाद- आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा।
सास- ऐसा क्यों? 
दामाद - मोहल्ले वालों के ताने सुनकर थक गया हूं।
रोज कहते हैं कि ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं।
विज्ञापन
Latest husband wife jokes read chintu pintu ke majedar chutkule
जोक्स - फोटो : iStock
बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड से- आओ तुम्हें चांद पर ले जाऊं।
गर्लफ्रेंड- अरे नहीं यार.....
ब्वॉयफ्रेंड- लेकिन क्यों?
लड़की- क्योंकि वहां वॉट्सऐप नहीं चलता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed