आपको ये जानकर हैरानी होगी कि हंसने से हमारे शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं, हंसी ठिठोली भी हमारे लिए बहुत जरूरी है। दरअसल, जब हम हंसते हैं, तो हमारे शरीर के विभिन्न अंगों में रक्त का संचार तेजी से होने लगता है, जिससे शरीर को भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन मिलता है। हंसने से हमारे चेहरे और त्वचा के साथ बालों की चमक में भी वृद्धि होती है। साथ ही हंसने से हमारी सांस लेने की प्रक्रिया में भी तेजी आती है, जिसकी मदद से हमारी पाचन क्रिया ठीक प्रकार से काम करती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि हंसने से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसलिए आज हम आपके लिए बहुत मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। आइए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला...
Latest Joke: जब पति ने पत्नी को टपकाने का बनाया प्लान, पढ़िए लोटपोट करने वाले धमाकेदार चुटकुले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संता को पूरी रात मच्छरों ने बहुत परेशान किया।
12 बजे संता को बहुत गुस्सा आया
संता ने उठकर जहर पी लिया और गुस्से से बोला- अब काटो सालो..
सब के सब मरोगे...
रोगी- डॉक्टर साहब मै गरीब आदमी हुं आपकी फीस नहीं दे सकता, अगर आपने मेरा इलाज
मुफ्त में कर दिया तो मैं भी कभी आपका काम मुफ्त में कर दूंगा
डॉक्टर -तुम क्या करते हो ???
रोगी- जी, श्मशान घाट पर लाशें जलाता हुं…!!!
पति को अखबार में एक विज्ञापन दिखा- पत्नी फेंको, लैला उठाओ
पति सुबह बैठकर अखबार पढ़ रहा था.. तभी जोर बोला-पत्नी फेंको, लैला उठाओ..पत्नी फेंको, लैला उठाओ..
पत्नी ये क्या पढ़ रहे हो?
पति- अरे देखो, अखबार में क्या विज्ञापन छपा है…. पत्नी फेंको, लैला उठाओ.
पत्नी टेबल पर से चश्मा उठाकर पति को देते हुए- ज्यादा खुश नहीं होना है। ‘पन्नी फेंको थैला लाओ’ लिखा है।
पिताजी - बेटा, जरा मेरे जूते लाना।
बेटा - पिताजी, जूता एक लाना है या दोनों?
पिताजी - पहले तो दोनों की जरूरत थी,
अब तो तू एक ही लेकर आ।