Jokes in Hindi: हमारे लिए हंसना भी उतना ही जरूरी है, जितना भोजन करना और अच्छी हवा में सांस लेना। इस बात ये इंकार नहीं किया जा सकता है कि हमारी हंसी हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी अहम भूमिका निभाती है। यदि हम नियमित रूप से हंसते रहते हैं, तो हमारे आसपास का माहौल भी खुशनुमा रहता है और सारी उदासी दूर हो जाती है। हंसने से हमारा मन भी शांत रहता है और तमाम तरह की चिंता से भी मुक्ति मिल जाती है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Latest Jokes: जब बंटी ने मारे तीन फीमेल और दो मेल मच्छर, पढ़िए लोटपोट करने वाले चुटकुले
टीचर ने कक्षा में बच्चों से पूछा, दहेज किसे कहते हैं?
जवाब सुनकर टीचर हैरान हो गया…
जब कोई लड़का किसी लड़की को जीवन भर झेलने के
लिए तैयार हो जाता है। तो इसके बदले उसे दी जाने
वाली प्रोत्साहन राशि को दहेज कहते हैं।
दो प्रेमियों ने सुसाइड की प्लानिंग की।
12345 बोलकर लड़का कूद गया।
और लड़की ने आंखें बंद करके मुंह फेर लिया।
लड़के ने हवा में पैराशूट खोला और जोर से बोला..
मुझे पता था चुड़ैल तू नहीं कूदेगी।
पति को अखबार में दिखा विज्ञापन- पत्नी फेंको, लैला उठाओ
पति सुबह बैठकर अखबार पढ़ रहा था.. तभी जोर बोला-पत्नी फेंको,
लैला उठाओ..पत्नी फेंको, लैला उठाओ.. पत्नी ये क्या पढ़ रहे हो?
पति- अरे देखो, अखबार में क्या विज्ञापन छपा है…. पत्नी फेंको, लैला उठाओ.
पत्नी टेबल पर से चश्मा उठाकर पति को देते हुए-
ज्यादा खुश नहीं होना है। ‘पन्नी फेंको थैला लाओ’ लिखा है।
टीचर- अगर स्कूल के सामने कभी कोई बम दिखे तो क्या करोगे बच्चो...
मोलू- कुछ देर तक देखेंगे मैडम फिर...
उसे उठा कर स्टाफ रूम में रख देंगे...
इस जवाब के बाद क्लास में लंबी खामोशी छा गई।