Funny Chutkule: सेहतमंद रहने के लिए हंसी फायदेमंद है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो दिन में एक बार जरूर हंसे। हंसने के लिए हमें किसी खास मौके या समय की जरूरत नहीं होती है। दिन में कभी कभी समय निकालकर हंस लेना चाहिए। अगर आपको हंसी नहीं आती है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बाती आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Funny Chutkule: पिता ने बेटे से पूछा- तुम्हें कैसे पता हमारे पड़ोसी गरीब हैं, मिला गजब का जवाब
बच्चा- पापा हमारे पड़ोसी बहुत गरीब हैं।
पापा- तुम्हें कैसे पता?
बच्चा- उनके बच्चे ने सिक्का निगल लिया ,उसकी मम्मी का रो-रो कर बुरा हाल है...
एक दर्जी बस में चढ़ा,
उसके पास फोन आया, उसने फोन उठाया और बोला...
तू हाथ काटकर रख, गला मैं आकर काटूंगा,
इतना सुनकर पूरी बस खाली हो गई
पत्नी - तुम बहुत स्वार्थी हो
पति - भगवान के वास्ते अब बताओ भी, हुआ क्या है?
पत्नी - जो तुम्हारे लैपटॉप में एक फोल्डर है, तुम उसका नाम Our Documents भी तो रख सकते थे न....
पति- अब पति ने माइक्रोसॉफ्ट को मोडिफिकेशन के लिए मेल किया है।
लड़का घर में खुशी से उछल रहा था
पापा- क्या बात है बेटा आज बड़ा खुश है?
बेटा- बस पूछो मत पापा
पापा बता- क्या किया है इस बार।
बेटा आपकी होने वाली बहू 12 th में पास हो गई है। फिर क्या होना था...
बेटे की जूते चप्पल से हुई पिटाई