पार्टी में सुन्दर लड़की से हंस हंस कर बातें कर रहे पति के पास पत्नी आई और बोली…..
चलिए, घर चल कर मैं आपकी चोट पर मरहम लगा दूंगी।
पति : पर मुझे चोट कहां लगी है?
पत्नी: अभी हम घर भी कहां पहुंचे हैं?
टीचर:- एक तरफ पैसा, दुसरी तरफ दिमाग, क्या चुनोगे ?
विद्यार्थीः पैसा.
टीचर:- गलत, मै दिमाग चुनती
विद्यार्थीः- आप सही कह रही हो मैडम,
जिसके पास जिस चीज की कमी होती है वो वही चुनता है ……………
दे थप्पड़ दे थप्पड़...
टीचर: बहुवचन किसे कहते है?
पप्पू: जब बहू अपने ससुराल वालों को खरी-खोटी सुनाती है, तो उसे बहुवचन कहते है।
अध्यापक जी बेहोश होते होते बचे।
--------------------------------------
अध्यापक: मैं जो पूछूं, उसका जवाब फटाफट देना।
छात्र: जी सर,
अध्यापक: भारत की राजधानी बताओ?
छात्र: फटाफट, इस पर टीचर गुस्सा हो गए।
छात्र: आपने ही तो कहा था कि जो पूछूं, जवाब फटाफट देना।
घर के बाहर इंतजार कर रहा पति बोला - अरे और कितनी देर लगाओगी ?
पत्नी ( गुस्से में ):- चिलाना बंद करो, एक घंटे से कह रही हूं पांच मिनट में आ रही हूं, समझ में नही आता क्या...
---------------------------------------------------------------------------
पुलिस (चोर से): तुम एक ही दुकान में तीन बार चोरी करने क्यों गए?
चोर: सर, चोरी तो मैंने पहली बार में ही अपनी पत्नी के लिए ड्रेस चुराकर कर ली थी। बाकी दो बार तो मुझे सिर्फ उसे बदलने के लिए जाना पड़ा।