दशहरे के मौके पर सोशल मीडिया में कई तरह के संदेश लोग एक-दूसरे को भेज रहे हैं। आप भी पढ़िए कुछ मजेदार किस्से।
पुतले की कीमत
दशहरे पर रावण दहन के लिए एक पिता अपने छोटे बेटे के साथ एक दुकान पर गया और बोला- इस रावण के पुतले की कीमत सही लगा लो भाई साहब!
दुकानदार मुस्कुराया और बोला- आप भरोसा रखें भाई साहब, आपको ज्यादा नहीं लगाएंगे।
उस आदमी को यह बात समझने में 2 घंटे लग गए कि दुकानदार ने जो बात कहीं उसमें ‘चूना’ शब्द साइलेंट (Silent) था।
रावण को अदालत में गीता पर हाथ रखने को कहा गया...
उसने मना कर दिया...
और बोला, सीता पर हाथ रख कर इतनी मुसीबत आयी! अब गीता… नहीं…
जलते हुए रावण ने भीड़ से पूछा
सालो! तुम्हारी बीबी तो नहीं उठाई थी जो हर साल जलाने आ जाते हो...
भीड़ में एक आदमी बोला, हमारी नहीं उठायी थी... इसलिए ही तो जलाते हैं...
रमन (चमन से)- तुम्हें पता है, एक दिन रावण डिस्को गया था, तो वहां क्या हुआ?
चमन- अरे… अरे, क्या हुआ… जल्दी बताओ ना…!
रमन- रावण बेहोश हो गया, क्योंकि बाहर लिखा था ‘पर हेड एंट्री 2500 रुपए’।
रमन (अपने दोस्त से)- कभी किसी ने ये सोचा कि दवाई के पैकेट में 10 टेबलेट ही क्यों होती है?
दोस्त- पता नहीं?
रमन- तुम्हारी जानकारी के लिए बता दूं कि 10 टेबलेट की यह प्रथा तब चालू करवाई गई
थी, जब लंकाधिपति रावण को सिरदर्द हुआ था।