फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'हाथ कंगन को आरसी क्या' का मतलब जानकर हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार जोक्स

Sat, 12 Jan 2019 12:14 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव शुक्ला Updated Sat, 12 Jan 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
funny jokes of the day 12 january 2019 viral joke on social media
जिंदगी में खूब सारे टेंशन है, तो उससे भी ज्यादा हंसी और खुशी की दरकार रहती है ताकि जीवन में हंसने-हंसाने का समा बना रहे। तो फिर देर किस बात की पढ़िए मजेदार जोक्स। 


टीनू दुकानदार से- सफोला ऑयल देना
दुकानदार- लो
टीनू- इसके साथ फ्री गिफ्ट नहीं दिया
दुकानदार- इसके साथ कुछ फ्री नहीं है
टीनू- इसमें तो लिखा है cholestrol Free
-----------
टीचरः सोनू, स्वर और व्यंजन में फर्क बताओ?
सोनूः सर, स्वर मुंह से बाहर निकलते हैं और व्यंजन मुंह के अंदर जाते हैं...
 
funny jokes of the day 12 january 2019 viral joke on social media
शाम को पति के घर आते ही पत्नी ने किच-किच शुरू कर दी।
परेशान पति : अरे यार दिनभर का थका-हारा आया हूं,
पहले फ्रेश तो होने दो।
पत्नी : मैं भी तो दिनभर अकेली थी,
तो मैं भी फ्रेश ही हो रही हूं
-----------
पत्नी – मै मायके तभी जाउंगी , जब आप मुझे छोड़ने आओगे
पति – मंजूर है पर वादा करो की घर भी तुम तभी आओगी, जब मैं तुम्हे लेने आऊंगा
funny jokes of the day 12 january 2019 viral joke on social media
बॉयफ्रेंड: व्हाट्सएप अपडेट कर लो।
गर्लफ्रेंड: कैसे करते हैं?
बॉयफ्रेंड: प्ले स्टोर पर जाओ और वहां से कर लो। 
गर्लफ्रेंड: हमारे गांव में प्ले स्टोर नहीं है, जनरल स्टोर है, वहां से कर लूं।
---------
संजू : यार, तू कल इतना दुखी क्यों था?
राहुल : मेरी पत्नी ने साड़ी के लिए मुझसे 5,000 रूपए लिए थे।
संजू : लेकिन आज इतना खुश क्यों हो रहा है?
राहुल : मेरी पत्नी वही साड़ी पहनकर तेरी पत्नी से मिलने जा रही है...

 
विज्ञापन
विज्ञापन
funny jokes of the day 12 january 2019 viral joke on social media
पत्नी (गुस्से में) : मैं घर छोड़ कर जा रही हूँ… 
पति (गुस्से में) : हाँ 'जान' छोड़ो अब 
पत्नी : बस आपकी यही 'जान' कहने की आदत ना हमेशा मुझे रोक लेती है...
-------
पति ने पत्नी से कहा पिछले महीने का हिसाब दो
पत्नी ने हिसाब लिखना शुरू किया और बीच बीच में लिखने लगी भ. जा. कि. गे .
800भ. जा. कि. गे.
2000भ. जा. कि. गे.
500भ. जा. कि. गे.
पति ने पूछा ये भ. जा.कि. गे की क्या है ?
पत्नी : भगवान जाने किधर गए...

 
विज्ञापन
funny jokes of the day 12 january 2019 viral joke on social media
बहुत बड़े बोर्ड पर सुंदर लड़की का मिक्सर के साथ फोटो था और लिखा था — 'एक्सचेंज ऑफर'
पति बहुत देर से वो बोर्ड गौर से देख रहा था… 
ये देख कर पत्नी बड़े ही 'नम्रतापूर्वक' बोली– 'घर चलिए… ऑफर सिर्फ मिक्सर पर है…'
--------- 
प्रोफेसर : 'हाथ कंगन को आरसी क्या' का मतलब समझाएं 
पप्पू : जो महिलाएं हाथ में कंगन पहन कर गाड़ी चलाती हैं, 
पुलिस उनसे आर सी नहीं मांगती है
प्रोफेसर साहब ने सारी किताबों को आग लगा दी 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Latest Funny Jokes in Hindi related to Hindi Chutkule, Husband Wife Jokes, Whatsapp Jokes, Chutkule in Hindi, Hindi Funny Jokes and Love SMS etc. Stay updated with us for all latest jokes in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed