जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Funny Jokes: पति-पत्नी की धमाकेदार बातचीत सुन नहीं रुकेगी आपकी हंसी...पढ़िए मजेदार जोक्स
रिश्तेदार - बेटा आगे जिंदगी में क्या करोगे...?
.
.
लड़का - कुछ भी करुंगा लेकिन किसी के घर जाकर
उनके बच्चों से ऐसे सवाल नहीं करुंगा।
पप्पू घर के सामने पेड़ पर रस्सी बांध रहा था,
कपड़े सुखाने के लिए...
.
.
तभी पड़ोसन भागी-भागी आई और बोली -
ये कदम मत उठाना, मेरी तरफ से हां है...!
पिता (अपनी बेटी से) - बेटी, पहले तुम मुझे पापा बुलाती थी,
अब डैड क्यों कहने लगी हो...?
.
.
बेटी - वो 'पापा' बोलने से मेरी लिपस्टिक खराब हो जाती है ना...!
चेन स्नैचिंग वाले महिला के गले से
हार खींच कर ले गए...
.
.
अगले दिन महिला बहुत ज्यादा दुखी हुई...
.
हार के लिए नहीं, अखबार वालों ने छाप दिया -
वृद्ध महिला के गले से हार छीन भागे चेन स्नैचर...!