जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Jokes: पेट्रोल पंप पर महिला ने कही ऐसी मजेदार बात...पढ़िए धमाकेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परसो घरवाली ने कहा -
मुझे 2,000 रुपये दे दो वापस कर दूंगी।
.
मैंने पर्स निकाला और पैसे देने लगा तो बोली -
अच्छा चलो 1,000 दे दो केवल 1,000 बाद में ले लुंगी।
.
आज सुबह बोली - मुझे तुमसे 1,000 लेने हैं।
.
मैंने पर्स निकाला और 1,000 देने लगा तो फिर
बोली - रहने दों मुझे आपको 1,000 देने भी तो हैं,
चलो बराबर हो गए।
पप्पू घर के सामने पेड़ पर रस्सी बांध रहा था,
कपड़े सुखाने के लिए...
.
.
.
तभी पड़ोसन भागी-भागी आई और बोली -
ये कदम मत उठाना, मेरी तरफ से हां है...!
भोलापन तो देखिए...
.
एक आदमी की एक टांग की हड्डी टूट गई...
.
वो अस्पताल गया तो देखा कि वहां
एक आदमी की दोनों टांगें टूटी हुई थी...!
.
तो वो उसको देखकर बोला -
आपकी दो पत्नियां हैं क्या...?
एक महिला पेट्रोल पंप पर
पहली बार स्कूटी चला कर गई...!
.
महिला - भईया, पेट्रोल कितने रुपये लीटर है...?
.
कर्मी - मैडम 80 रुपये लीटर...
.
महिला - ठीक से लगा लो भईया,
बगल वाला तो 70 रुपये लीटर ही
दे रहा है।
.
कर्मी - (गुस्से में) अरे मैडम जी,
बगल में डीजल की मशीन है...!