Jokes: अगर आप हंसते मुस्कुराते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं। खुश रहने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव जैसी परेशानियों से भी बचे रहते हैं और कई बीमारियां आपसे दूर रहती हैं। हंसने में आप जोक्स (Jokes) और चुटकुलों (Chutkule) की मदद ले सकते हैं। आपको हंसाने के लिए हम कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का ये मजेदार सिलसिला...
Jokes: टीचर- तुम्हारा फ्रेंड और तुम्हारी गर्लफ्रेंड डूब रहे हों, तो पहले किसे बचाओगे? बंटी ने दिया गजब का जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीचर- बंटी, बताओ अगर तुम्हारा फ्रेंड और तुम्हारी गर्लफ्रेंड दोनों डूब रहे हों,तो तुम पहले किसको बचाओगे?
बंटी- डूब जाने दूंगा दोनों को....आखिर दोनों एक साथ कर क्या रहे थे.
संता- यार तू अपनी बीवी को किस नाम से बुलाता है?
बंता- गूगल डार्लिंग
संता- ये कैसा नाम हुआ।
बंता- क्या करूं, सवाल एक करता हूं और जवाब 100 मिलते हैं।
Jokes: डॉक्टर- रोजाना होटल में खाना मत खाया करो, गोलू का जवाब सुनकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
एक आदमी ने कंडक्टर से पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर- जी 24 घंटे।
आदमी- वो कैसे?
कंडक्टर- देखिए, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और
बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।
Jokes: दादी को गीता पढ़ते देख पोते ने मां से पूछा ऐसा सवाल, पढ़कर छूट जाएगी आपकी भी हंसी
डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो?
मरीज- जी, मंदिर चला जाता हूं...
डॉक्टर- बहुत बढ़िया, ध्यान-व्यान लगाते हो वहां?
मरीज- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं,
फिर उन लोगों को देखता रहता हूं... उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दूर हो जाता है।