फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: टीचर- आज तुमने लेट आने का क्या बहाना ढूंढा? छात्र ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

Thu, 27 Jul 2023 02:52 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 27 Jul 2023 02:52 PM IST
विज्ञापन
Jokes: teacher student chutkule in hindi lotpot jokes in hindi
Jokes in Hindi - फोटो : अमर उजाला

Jokes in Hindi: हंसी-मजाक करने से हमारे आसपास का माहौल खुशनुमा बना रहता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो मन खुश रहता है। इसके साथ ही आप मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। हंसने से आपके मन में सकारात्मक विचार आते हैं और आप तनाव से दूर रहते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इसलिए आपको हर दिन से नियमित रूप से हंसना चाहिए। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। इन चुटकुलों को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 



मरीज- डॉक्टर, मैं खाना न खाऊं, तो मुझे भूख लग जाती है...
ज्यादा काम करता हूं, तो थक जाता हूं... देर तक जगा रहूं, तो
नींद आ जाती है, मैं क्या करूं...?
.
.
डॉक्टर- रात भर धूप में बैठे रहो, सही हो जाओगे..!

Jokes: teacher student chutkule in hindi lotpot jokes in hindi
Jokes in Hindi - फोटो : iStock

टीचर (छात्र से)- आज तुमने लेट आने का क्या बहाना ढूंढा? 
छात्र- मैडम आज मैं इतना तेज दौड़कर आया कि बहाना सोचने का मौका ही नहीं मिला।
 

Jokes: teacher student chutkule in hindi lotpot jokes in hindi
Jokes in Hindi - फोटो : iStock

पत्नी- मैं बचूंगी नहीं मर जाऊंगी।
पति- मैं भी मर जाऊंगा।
पत्नी- मैं तो बीमार हूं इसलिए मर जाउंगी लेकिन तुम किस लिए? 
पति- मैं इतनी खुशी बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगा।

Jokes: टीचर- बताओ कौन सा परिंदा उड़ नहीं सकता? सचिन ने दिया गजब का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes: teacher student chutkule in hindi lotpot jokes in hindi
Jokes in Hindi - फोटो : iStock

पति- मुन्ना कब से रो रहा है। इसे लोरी सुना कर सुला क्यों नहीं देती? 
पत्नी- लोरी सुनाती हूं तो पड़ोसी कहते हैं कि भाभी जी इससे अच्छा तो मुन्ने को ही रोने दो। 

Jokes In Hindi: भिखारी ने 100 रुपये के नोट का किया ऐसी इस्तेमाल, जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

विज्ञापन
Jokes: teacher student chutkule in hindi lotpot jokes in hindi
Jokes in Hindi - फोटो : iStock

गर्लफ्रेंड ने एंबुलेंस बुलाने के लिए कॉल किया...
ऑपरेटर- आपको क्या समस्या है?
गर्लफ्रेंड- मेरे पैर की ऊंगली कॉफी टेबल से टकरा गई है
ऑपरेटर- और इसके लिए आप एंबुलेंस बुलाना चाहती हैं?
गर्लफ्रेंड- नहीं, एंबुलेंस तो मेरे बॉयफ्रेंड के लिए है, उन्हें हंसना नहीं चाहिए था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed