फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: दूकानदार- बताइये मैडम जी, आपको कैसी साड़ी दिखाऊं? महिला का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Thu, 04 Jul 2024 07:46 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 04 Jul 2024 07:46 PM IST
विज्ञापन
Jokes: Shopkeepers and Woman jokes in hindi viral chutkule
जोक्स - फोटो : Istock

Jokes: वर्तमान समय की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहना एक चुनौती है। काम में लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास अपने लिए भी समय नहीं बचा है। ऐसी स्थित में स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा तरीका हंसी है। इसलिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से हम कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। आप नीचे दिए गए जोक्स को भी पढ़कर हंस सकते हैं। 



पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!!!
 

Jokes: Shopkeepers and Woman jokes in hindi viral chutkule
जोक्स - फोटो : Istock

लड़की- भैया जी, कोई स्टाइलिश साड़ी दिखाओ 
दुकानदार- ये लो मैडम बनारसी साड़ी है।
लड़की- वाओ कितने की है? 
दुकानदार- 2 हजार की 
लड़की- भैया सही-सही पैसे लगाओ मैं तो हर बार आपकी ही दुकान से ले जाती हूं।
दुकानदार- कुछ तो रहम करो मैडम ये दुकान कल ही नई खुली है।

 

Jokes: Shopkeepers and Woman jokes in hindi viral chutkule
जोक्स - फोटो : Istock

एक औरत साड़ी की दुकान पर साड़ी लेने गयी....
दूकानदार- बताइये मैडम जी, आपको कैसी साड़ी दिखाऊं?
महिला- ऐसी साड़ी दिखाओ कि देखकर पड़ोसन जल जाए
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes: Shopkeepers and Woman jokes in hindi viral chutkule
जोक्स - फोटो : Istock

संता के हाथ में नया फोन देखकर बंता बोला-  नया फोन कब खरीदा?
संता - नया नहीं, गर्लफ्रेंड का है। 
बंता - गर्लफ्रेंड का फोन क्यूं ले आया?
संता- रोज कहती थी मेरा फोन नहीं उठाते,  आज मौका मिला तो उठा लाया। 

Jokes: पत्नी- तुम हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो? पति ने दिया गजब का जवाब

विज्ञापन
Jokes: Shopkeepers and Woman jokes in hindi viral chutkule
जोक्स - फोटो : Istock

टीचर- बच्चों जब तुम सब बड़े हो जाओगे तो इस फोटो को देखकर कहोगे,
ये रहा राजू जो अमेरिका चला गया,
ये रहा रवि जो अब लंदन में जॉब करता है और
ये रहा नंदू जो यहीं का यहीं रह गया।
ये बात सुनकर नंदू बोला- और ये रही हमारी मैडम, जिनका देहांत हो गया।
(नंदू की फिर तगड़ी कुटाई हुई)।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed