Jokes: हंसने से मानसिक तनाव दूर रहता है। प्रसन्न रहने से आप हमेशा खुश रहते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है जो कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
प्राइवेट जॉब करने वाले बीमार पति से पत्नी बोली-
इस बार किसी जानवर के डॉक्टर को दिखाओ, तभी आप ठीक होगे।
पति ने पूछा- वो क्यों?
पत्नी- रोज सुबह मुर्गे की तरह जल्दी उठ जाते हो।
घोड़े की तरह भाग कर ड्यूटी चले जाते हो।
गधे की तरह दिन भर काम करते हो।
लोमड़ी की तरह इधर उधर से इनफोरमेशन बटोरते हो।
बंदर की तरह सीनियर अधिकारियों के इशारों पर नाचते हो।
घर आ कर परिवार पर कुत्ते की तरह चिल्लाते हो।
और फिर भैंस की तरह खा कर सो जाते हो।
इंसानों का डॉक्टर तुम्हें क्या खाक ठीक कर पायेगा?
2 of 5
Jokes in Hindi
- फोटो : iStock
संता- तुम्हारा भाई आजकल क्या कर रहा है,
बंता- एक दुकान खोली थी उसने, पर अब वो जेल में है
संता- ऐसा क्यों
बंता- अरे वो दुकान हथोड़े से खोली थी ना।
3 of 5
Jokes in Hindi
- फोटो : iStock
संता- अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
बंता- मैं कूलर के पास जाकर बैठ जाता हूं।
संता- अगर फिर भी गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
बंता- तो फिर मैं कूलर चालू कर लेता हूं!
Jokes: पंडित जी और महिला की बातें पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए हंसाने वाले जोक्स
4 of 5
Jokes in Hindi
- फोटो : iStock
सरकार ने नए ट्रैफिक नियम बनाए ‘पुरुष हो या स्त्री, सभी दुपहिया वाहन चालक को हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा
यह फरमान सुनते ही मोनू की पत्नी तुरंत अपने कमरे में गई…
और अपनी अलमारी खोलकर बोली- हे भगवान,
अब मुझे इतने सारे मैचिंग हेलमेट भी खरीदने पड़ेंगे।
मोनू ने भी लगाया अपना दिमाग और टू व्हीलर ही बेच डाली।
Hindi Jokes: बॉयफ्रेंड- जानू कहां गायब थी 3 घंटे से? गर्लफ्रेंड ने दिया झन्नाटेदार जवाब
5 of 5
Jokes in Hindi
- फोटो : iStock
लॉकडाउन में पति और पत्नी पार्क में हाथ में हाथ डाले घूम रहे थे...
उसी टाइम एक शरारती बच्चा वहा से गुजरा और बोला
अंकल, कल वाली ज्यादा मस्त थी।
पति चार दिन से ख़ाली पेट बगीचे में उस बच्चे को ढूंढ रहा है।