जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पप्पू के मैसेज का लड़की ने दिया ऐसा धमाकेदार जवाब....पढ़िए मजेदार जोक्स
लड़का लड़की होटल में गए...
.
वेटर - मैम आप क्या लेंगी….?
.
लड़की - मिर्च वाला घेवर..!!
.
वेटर - क्या...?
.
लड़की - बोला न मिर्च वाला घेवर...!!
.
वेटर (हैरानी से) - क्या...?
.
लड़का - अरे भाई गांव की है,
तू टेंशन मत ले…
पिज्जा मांग रही है….!!!
पत्नी ने एक दिन अपने पति का मोबाइल चेक किया तो
उसमें कुछ इस तरह नाम सेव थे...
.
आंखों का इलाज
.
होठों का इलाज
.
दिल का इलाज
.
पत्नी ने गुस्से में अपना नंबर डायल किया, तो आया 'ला-इलाज'...!!!
संता - मुझे लोन चाहिए...!
.
बैंक अधिकारी - बैंक में खाता है...?
.
.
संता - अभी तो घर पे ही खाता हूं।
लोन दे दोगे तो बैंक में खा लिया करूंगा...!!
पप्पू ने एक लड़की को मैसेज किया -
'हाय, नंबर दो अपना'
.
लड़की - 25/100
.
पप्पू - ये कैसा नंबर है..?
.
लड़की - मैं अवंतिका हूं, तुम्हारी अंग्रेजी की टीचर...
.
पप्पू - ओह, सॉरी मैम...
.
लड़की (अवंतिका) - कल स्कूल आना तो अपने मम्मी-पापा को भी साथ लेकर आना, बात करनी है...!!!