जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Viral Jokes: पप्पू-गप्पू की मजेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए धमाकेदार जोक्स
पति - मेरी शर्ट उल्टी करके प्रेस करना...
.
पत्नी - ठीक है...!
.
पति (कुछ देर बाद) - मेरी शर्ट प्रेस हो गई...?
.
पत्नी - नहीं...
.
पति - क्यों...?
.
पत्नी - मुझे उल्टी नहीं आ रही है...!
एक व्यक्ति शराब पीकर कार चला रहा था
.
अचानक कार एक खंभे से टकरा गई
.
पुलिस - बाहर निकल...
.
व्यक्ति - माफ कर दो साहब जी
.
पुलिस - शराब पीकर गाड़ी चलाता है, मुंह खोल...
.
व्यक्ति - अरे नहीं साहब पहले से खूब पी रखी है और कितना पिलाओगे...?
बैंक लूटने के बाद...
डाकू - तुमने मुझे देखा
.
क्लर्क- हां
.
डाकू ने क्लर्क को गोली मारकर एक आदमी से पूछा - तुमने कुछ देखा...
.
आदमी - नहीं, पर मेरी पत्नी ने देखा है,
साथ में कह रही है पुलिस को भी बताएगी...!
पप्पू - यार, लोग कहते हैं कि ठोकरें इंसान को चलना सिखाती हैं...!
.
गप्पू - हां, सही बात है।
.
पप्पू - पर मेरे तो पैर के अंगूठे का नाखून ही टूट गया ना...!