जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पप्पू और स्वामी जी की मजेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए धमाकेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज का ज्ञान
जब आपका आपकी पत्नी से झगड़ा हो जाए और
वो लाख मनाने के बाद भी आपसे बात नहीं कर रही हो...
.
तो...
.
रसोईघर में रखे सभी जार और बोतलों के ढक्कन
खूब ताकत लगाकर टाइट कर दें, फिर देखिए कमाल...!!!
पप्पू - दुपट्टा फंसा था आज पड़ोसन का
मेरे शर्ट की बाजू में...
.
गप्पू - अच्छा, फिर क्या हुआ..?
.
पप्पू - बस वो छुड़ाने के लिए आने ही वाली थी
कि बटन ही टूट गया...
.
निकम्मा दर्जी...!!!
पत्नी - प्लीज मेरी तरफ मुंह करके सो जाओ ना,
मुझे डर लग रहा है!
.
.
पति - अच्छा, बस अपनी ही चिंता है,
मैं भले ही डर-डर के मर जाऊं...!!!
पप्पू - स्वामी जी, यहां पहाड़ के ऊपर बहुत ठंड है,
इतनी ठंड में भी आपकी खुशी का राज क्या है..?
.
स्वामी जी - 21 वर्ष की तपस्या और ग्रीन टी मुझे
ठंड से बचाते हैं..! वैसे तुम क्या पसंद करोगे,
तपस्या या ग्रीन टी..?
.
पप्पू - जी ग्रीन टी...!
.
स्वामी जी - तपस्या, दो कप ग्रीन टी लाना...!!!
.
पप्पू बेहोश...