जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Jokes: पप्पू और मास्टर जी की धमााकेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए मजेदार जोक्स
मास्टर जी - क्या पढ़ाऊं आज...?
.
.
पप्पू - सर, आज निकाह पढ़ा दीजिए...
रौल नंबर 23 के साथ...!
.
फिर पप्पू पर हुई चप्पलों की बरसात...!
संता ने बहुत कठोर तपस्या की...
.
प्रसन्न होकर भगवान बोले - मांगो वत्स, क्या चाहिए...?
.
संता - सिस्टम से चलिए प्रभु...
पहले तपस्या भंग करने के लिए अप्सराएं आती हैं,
उनका क्या हुआ...?
पापा - क्या हुआ बेटे...?
.
बेटा - बुखार है पापा...
.
पापा - अबे तुझे तो बीमारी भी गरीबों वाली होती है...
पड़ोसी के बेटे तो देख...
.
कैंसर है, कैंसर...!!!
.
बेटा बेहोश...
पप्पू - यार परसों मेरा दोस्त कुएं में गिर गया था,
बहुत चोट लगी, बेचारा बहुत चिल्ला रहा था।
.
गप्पू - अच्छा, अब कैसा है वो...?
.
पप्पू - भगवान की कृपा से अब ठीक है,
कल से कुएं से आवाज नहीं आई...!