जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Jokes: मां का सवाल सुन जब बेटा बेहोश होते-होते बचा...पढ़िए धमाकेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संता - शादी के कार्ड में वर-वधु के नाम के आगे लिखे
चि. और सौ. का क्या मतलब होता है...?
.
बंता - पता नहीं, तू ही बता दे...
.
संता - इसका मतलब होता है कि शादी के बाद
जब पत्नी उसे 'सौ' सुनाएगी, तब पति 'चि' भी नहीं करेगा...!
पप्पू परेशान सा बैठा हुआ था...
.
तभी गप्पू ने पूछा - क्या हुआ भाई...?
.
पप्पू - यार पता नहीं वो कौन से लोग हैं,
जिनके सपनों में राजकुमारी या हसीनाएं आती हैं...
.
मेरे सपनों में तो मैं कभी मर जाता हूं,
कभी गहरी खाई में गिर जाता हूं,
कभी मुझे भूत उठा के ले जाते हैं...!
पति - पता है, विदेशों में तलाक लेना बहुत आसान है...!
.
.
पत्नी - जानती हूं, तभी तो वहां की लड़कियां
शादी के समय रोती नहीं हैं...!
मां (अपने बेटे से) - तेरा फोन आया था,
वो पूछ रही थी मेरा बच्चा कैसा है...?
.
बेटा परेशान...
.
फिर मां बोली - सच-सच बता...
तू किसी और को भी मां बोलने लगा है क्या...?