जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पप्पू और उसके पापा के बीच हुई धमाकेदार बातचीत को...पढ़िए मजेदार जोक्स
परीक्षा में एक छात्र कॉपी पर फूल बना रहा था...
.
टीचर - यह क्या कर रहे हो...?
फूल क्यों बना रहे हो...?
.
छात्र - सर, यह फूल मेरी याद्दाश्त को समर्पित है,
जो अभी-अभी गुजर गई...!!
पहला दोस्त - ओये सुन...!
सेकंड इयर का रिजल्ट आ गया क्या..?
.
दूसरा दोस्त - हां, आ गया और अब तमीज से बात कर...
.
पहला दोस्त - क्यों...?
.
दूसरा दोस्त - क्योंकि अब मैं तेरा सीनियर हूं...!!
पप्पू - बेटा दो बिस्तर क्यों लगाए...?
.
बेटा - घर पर दो मेहमान आने वाले हैं...
.
पप्पू - कौन - कौन...?
.
बेटा - मम्मी के भाई और मेरे मामा...
.
पप्पू - फिर एक और लगा, मेरा साला भी आ रहा है...!!