जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
बाबा-चेले की धमाकेदार बातचीत आपको कर देगी लोटपोट....पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी - बाजार से दूध का एक पैकेट ले आओ!
हां, अगर बाजार में नींबू दिखे तो छह ले आना।
.
पति छह पैकट दूध ले आया।
.
पत्नी - छह पैकेट दूध?
.
पति - हां छह पैकेट ही लाया हूं,
क्योंकि बाजार में नींबू दिख गए थे...!!!
बाबा जी ने पप्पू को दिया परम सत्य ज्ञान...
जरूरत से ज्यादा भगवान को याद मत किया करो क्योंकि...
किसी दिन भगवान ने याद कर लिया तो...
लेने के देने पड़ जायेंगे...!!!
पप्पू परेशान सा बैठा हुआ था...
तभी गप्पू ने पूछा - क्या हुआ भाई...?
.
पप्पू - यार पता नहीं वो कौन से लोग हैं,
जिनके सपनों में राजकुमारी या हसीनाएं आती हैं...
.
मेरे सपनों में तो मैं कभी मर जाता हूं
कभी गहरी खाई में गिर जाता हूं
कभी मुझे भूत उठा के ले जाते हैं...!!!
चेला - बाबाजी, दाहिने हाथ में खुजलाहट है।
.
बाबा - वत्स, लक्ष्मी आने वाली हैं।
.
चेला - बाबाजी, दाएं पैर में भी खुजलाहट है।
.
बाबा - वत्स, यात्रा योग बन रहा है।
.
चेला - बाबाजी, पेट पर भी खुजलाहट है।
.
बाबा - उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी।
.
चेला - बाबाजी, गर्दन पर भी खुजलाहट है।
.
बाबा - दूर हट जा कमीने, तुझे खुजली की बीमारी है...!!!