जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
काका के पास फोन कर लड़की ने कही ऐसी बात....पढ़िए धमाकेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्टर जी - नीम हकीम खतरा-ए-जान का क्या अर्थ होता है...?
.
.
.
चिंपू - इसका मतलब है कि ऐ हकीम,
तू नीम के पेड़ पर मत चढ़, तेरी जान को खतरा है...!!!
मास्टर जी - कॉपी छुपा लो, पीछे वाला देख रहा है!
.
.
पप्पू - देखने दो सर,
मैं अकेला फेल नहीं होना चाहता...!!!
पत्नी - सुना है स्वर्ग में पति के साथ पत्नी को नहीं रहने देते!
.
.
.
पति - सही सुना है, इसलिए तो उस जगह को स्वर्ग कहते हैं...!!!
काका को रात में 12 बजे एक लड़की का फोन आता है!
.
काका - हेल्लो कौन?
.
लड़की - हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा!
.
काका (खुश होकर) - कौन हैं आप?
.
लड़की - तुझसे जुदा अगर हो जायेंगे तो खुद से भी हो जायेंगे जुदा!
.
खुशी के मारे काका की आंखों में पानी आ गया,
.
वो बोले - तुम सच में मुझसे शादी करोगी...?
.
लड़की - इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बंनाने के लिए 8 दबाएं...!!!