शादी में आए अनजान व्यक्ति ने घरवालों को दिया ऐसा धमाकेदार जवाब...पढ़िए मजेदार जोक्स
व्हाट्सएप पर लड़की के रिप्लाई ना देने से आहत एक लड़के ने लिखा-
यूं ना किसी से दिल से खेलो...
.
.
.
रिप्लाई नहीं देना है तो फोन बेच कर रेडियो ले लो...!!!
पति - जब तुम्हारे पास ड्राइविंग लाइसेंस था तो
फिर तुम्हारा चालान क्यों कटा?
.
.
.
पत्नी - उसमें मेरी फोटो अच्छी नहीं थी,
इसलिए पुलिसवालों को दिखाया ही नहीं...!!!
शादी के भोज में एक अनजान व्यक्ति को खाते देखकर घरवाले ने पूछा -
माफ कीजिएगा, आपको निमंत्रण दिया गया था क्या?
.
.
अनजान व्यक्ति (गरम होते हुए) बोला -
नहीं दिया तो ये मेरी गलती है क्या...?